ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला राममय वातावरण में विधान परिषद सदस्य पवन चौहान ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष को शुभकामनाए प्रदान की लखनऊ का गौरव : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह का आर्मी कमांडर पद पर चयन, प्रदेश में हर्ष की लहर लवकुश नगर मलिन बस्ती में ठंड से जूझते जरूरतमंदों को मिली संजीवनी सरोजनी नगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन को सेवानिवृत्ति पर सैकड़ों शिक्षकों ने नम आंखों से सम्मान पूर्ण विदाई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन होने पर छात्रों को किया गया सम्मानित आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला राममय वातावरण में विधान परिषद सदस्य पवन चौहान ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष को शुभकामनाए प्रदान की लखनऊ का गौरव : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र पाल सिंह का आर्मी कमांडर पद पर चयन, प्रदेश में हर्ष की लहर लवकुश नगर मलिन बस्ती में ठंड से जूझते जरूरतमंदों को मिली संजीवनी सरोजनी नगर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन को सेवानिवृत्ति पर सैकड़ों शिक्षकों ने नम आंखों से सम्मान पूर्ण विदाई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन होने पर छात्रों को किया गया सम्मानित आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर 10 में लगे इंटरलाकिंग को उखाड़ ले गया ठेकेदार,

D

Dainik India News

96 views
नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर 10 में लगे इंटरलाकिंग को उखाड़ ले गया ठेकेदार,

बरसात में हो जा रहा जलभराव, सड़क बन गया तालाब, राहगीर हो रहे परेशान 

दैनिक इंडिया न्यूज। मधुबन, मऊ।

नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नंबर 10 में पांच महीने बीतने के बाद भी इस रास्ते पर इंटरलाकिंग का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है । बताते चले कि इस रास्ते का कार्य डूडा के तहत होना स्वीकृत हुआ है लेकिन पांच महीने पूर्व इस सड़क पर पहले से लगा इंटरलाकिंग ठेकेदार के द्वारा उखाड़ कर छोड़ दिया गया है । मामूली बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी भर जा रहा है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डों में पानी भर जाने से कई जगहों पर सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है इससे लोगों को गड्डों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

अब बरसात में सड़क पर पानी भर जा रहा है और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक नाली में जमा रहता है। इस समस्या से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है बल्कि इस सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैलने से इस वार्ड के निवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

इस वार्ड के लोगों का कहना है कि गड्डों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर इस सड़क से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैं। नगर पंचायत से इस रास्ते पर इंटरलाकिंग और जल निकासी की व्यवस्था कराने की कई बार मांग की गई है लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो सका है।

वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस रोड पर तत्काल इंटरलाकिंग कार्य कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो हम वार्ड वासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!