ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
Crypto लेनदेन अब मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के दायरे में, डिजिटल संपत्तियों की होगी कड़ी निगरानी एक अधिसूचना में कहा गया है कि <strong>वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और फिएट करेंसी के बीच एक्सचेंज वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के एक या अधिक रूपों के बीच एक्सचेंज और डिजिटल एसेट्स का ट्रांसफर मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के तहत कवर किया जाएगा</strong>। क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? लखनऊ में संस्कृत के जनजागरण की नई पहल, महापौर का खुला समर्थन प्रज्ञा कथा का दिव्य उद्गार—विचार-शुद्धि की अलौकिक पुकार ने श्रोताओं को भीतर तक झकझोर दिया 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश बीमारी के आगे नहीं झुकी इच्छाशक्ति, विद्यार्थियों के भविष्य को ही बनाया जीवन का ध्येय Crypto लेनदेन अब मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के दायरे में, डिजिटल संपत्तियों की होगी कड़ी निगरानी एक अधिसूचना में कहा गया है कि <strong>वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और फिएट करेंसी के बीच एक्सचेंज वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के एक या अधिक रूपों के बीच एक्सचेंज और डिजिटल एसेट्स का ट्रांसफर मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के तहत कवर किया जाएगा</strong>। क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? लखनऊ में संस्कृत के जनजागरण की नई पहल, महापौर का खुला समर्थन प्रज्ञा कथा का दिव्य उद्गार—विचार-शुद्धि की अलौकिक पुकार ने श्रोताओं को भीतर तक झकझोर दिया 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा शिक्षा उन्नयन व संस्कृत भाषा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अवश्यकता :जेपी सिंह संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश बीमारी के आगे नहीं झुकी इच्छाशक्ति, विद्यार्थियों के भविष्य को ही बनाया जीवन का ध्येय
Uncategorized English

<em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em>

D

Dainik India News

5665 views
<em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em>

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज


मऊ । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना का कार्य 10 मार्च को होना है। तैयारियों पर पैनी नजर रखते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ मतगणना स्थल का एक बार पुनः निरीक्षण किया। विधानसभा वार बनाए गए मतगणना हालों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देश दिए कि वीवी पैट की मतपर्ची की गणना हेतु प्रत्येक मतगणना हाल की सातवे काउंटर का चयन कर उसे सुरक्षित रूप प्रदान करें, ताकि मतगणना के दौरान मत पर्चियां सुरक्षित रहें। डाक मत पत्र की गणना हेतु प्रत्येक मतगणना हाल में निर्धारित स्थान पर काउंटर लगाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। मतगणना हाल में आब्जर्वर्स, रिटर्निंग ऑफिसर्स के बैठने के स्थान के अलावा प्रत्याशियों/एजेंटों के बैठने के लिए निर्धारित स्थानों पर ही व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। ज्ञातव्य है कि मतगणना कार्य हेतु प्रत्येक विधानसभा वार मतगणना हाल में सात-सात काउंटरों की दो पंक्तियां हैं। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा के मतगणना के लिए कुल 14 काउंटर बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना स्थल तक लाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का भी निरीक्षण किया, साथ ही उसके बगल में मतगणना कार्य में लगे रिजर्व कार्मिकों के ठहरने हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रत्याशियों/एजेंटों को, जो गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंगे उनको विधानसभा वार मतगणना हाल तक पहुंचने के लिए बैरिकेटिंग द्वारा अलग किए गए रास्तों से पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मतगणना हाल के बगल में मोबाइल शौचालय एवं पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य में लगे कार्मिक एक बार मतगणना हाल में प्रवेश के बाद पुनः बाहर नहीं निकल सकेंगे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी एवं क्षिप्रा पाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!