ब्रेकिंग न्यूज़
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास |
हाइलाइट न्यूज़
सोलर पार्क से रोशन हो रहा उत्तर प्रदेश-सीएम 78 लाभार्थियों को मिला रोजगार, खिले बेरोजगारों के चेहरे देश में पहली बार राज्य सहकारी बैंक को नागपुर जिला सहकारी बैंक का संस्थागत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 25 जून 1975: लोकतंत्र पर सबसे क्रूर हमला,इंदिरा गांधी सरकार ने की थी संविधान की हत्या जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न पर्यटन दिवस पर यूपी के सियासी पर्यटन पर निकली हैं प्रियंका -सिद्धार्थ नाथ: मुकेश शर्मा एमएलसी को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ, संगठनात्मक नेतृत्व की हुई सराहना सोलर पार्क से रोशन हो रहा उत्तर प्रदेश-सीएम 78 लाभार्थियों को मिला रोजगार, खिले बेरोजगारों के चेहरे देश में पहली बार राज्य सहकारी बैंक को नागपुर जिला सहकारी बैंक का संस्थागत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 25 जून 1975: लोकतंत्र पर सबसे क्रूर हमला,इंदिरा गांधी सरकार ने की थी संविधान की हत्या जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न पर्यटन दिवस पर यूपी के सियासी पर्यटन पर निकली हैं प्रियंका -सिद्धार्थ नाथ: मुकेश शर्मा एमएलसी को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ, संगठनात्मक नेतृत्व की हुई सराहना
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार

D

Dainik India News

73 views
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन मऊ।नगर पंचायत मधुबन, वार्ड संख्या 10 में अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण को लेकर अब स्थानीय जनता का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। क्षेत्रवासियों ने सीधे योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान लें, तभी इस समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस संबंध में पूर्व में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा गया था, किंतु अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में गहरी निराशा व्याप्त है और प्रशासनिक कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

सबसे अधिक पीड़ा का विषय यह है कि जो खड़ंजा मार्ग पूर्व में बना हुआ था, उसे ठेकेदार के निर्देश पर उखाड़ दिया गया और उसके बाद कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया। परिणामस्वरूप अब वह मार्ग पूरी तरह बाधित हो चुका है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि लोगों को अपने दैनिक आवागमन के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह मार्ग न केवल आमजन के लिए, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण था। वर्तमान स्थिति में आवागमन कठिन ही नहीं, बल्कि जोखिमपूर्ण भी हो गया है। कई बार लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

जनता ने यह भी कटाक्ष किया कि जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी अक्सर धार्मिक यात्राओं, सामाजिक आयोजनों—जैसे जन्मदिन, विवाह समारोह—में सक्रिय रूप से भाग लेते दिखाई देते हैं, किंतु क्षेत्र के बुनियादी विकास कार्यों की ओर उनका ध्यान नहीं जाता। इस दोहरे रवैये से जनता में असंतोष और अधिक गहरा हो गया है।

नागरिकों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित कर अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं और जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उनका कहना है कि यह केवल एक सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि जनता के मूलभूत अधिकार और सम्मान से जुड़ा प्रश्न है।

अब देखना यह है कि क्या शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर जनता को राहत प्रदान करता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य अधूरे वादों की तरह अनदेखा रह जाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!