ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में कुल 170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश देशबंधु चित्तरंजन दास को संसद में श्रद्धांजलि, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पुष्पांजलि अर्पित जगन्नाथ रथयात्रा: केवल उत्सव नहीं, सनातन संस्कृति के विश्वकल्याण संकल्प का दिव्य उद्घोष माफिया को मिट्टी में मिला देंगेः योगी आदित्यनाथ  विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है यूपीः पीएम मोदी  नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में कुल 170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश देशबंधु चित्तरंजन दास को संसद में श्रद्धांजलि, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पुष्पांजलि अर्पित जगन्नाथ रथयात्रा: केवल उत्सव नहीं, सनातन संस्कृति के विश्वकल्याण संकल्प का दिव्य उद्घोष माफिया को मिट्टी में मिला देंगेः योगी आदित्यनाथ  विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है यूपीः पीएम मोदी  नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे' 
उत्तर प्रदेश सरकार English

सीमा पर शहीदों के परिवारों के लिए नाना पाटेकर का बड़ा कदम

D

Dainik India News

4972 views
सीमा पर शहीदों के परिवारों के लिए नाना पाटेकर का बड़ा कदम

राजौरी-पुंछ के 117 प्रभावित परिवारों को दी राहत सामग्री और 42 लाख की आर्थिक मदद

जितेंद्र प्रताप सिंह बोले – “नाना पाटेकर असल जिंदगी के सच्चे हीरो”

दैनिक इंडिया न्यूज।भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी नायक हैं। अपने एनजीओ निर्मला गजानन फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने भारतीय सेना के साथ मिलकर राजौरी और पुंछ जिलों के 117 परिवारों को राहत सामग्री के साथ-साथ 42 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। ये वे परिवार हैं जो हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित हुए।

सोमवार को जब नाना पाटेकर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता सामग्री सौंपी, तो वे भावुक हो उठे। उन्होंने कहा—
“यह उन परिवारों के लिए एक छोटा सा योगदान है जो हमारे अपने हैं और केवल इसलिए कष्ट झेल रहे हैं क्योंकि वे सीमाओं पर रह रहे हैं। हम उन्हें यह संदेश देना चाहते हैं कि वे अकेले नहीं हैं।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने नाना पाटेकर के इस कार्य का स्वागत करते हुए कहा—
“नाना पाटेकर पर्दे पर हीरो नहीं हैं, वे असल जिंदगी में भी सच्चे हीरो हैं। यह कदम केवल मानवीय नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सीमाओं पर रहने वाले हर परिवार का दर्द पूरा भारत महसूस करता है और नाना पाटेकर ने आज उस भावना को कर्म में बदलकर दिखा दिया है।”

इस राष्ट्रवादी पहल ने देशभर में संदेश दिया है कि “भारत के हर नागरिक का मन और धन, सीमा पर तैनात सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!