ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सप्ताह संपन्न: स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति आध्यात्मिक संवाद: सनातन का संदेश इस्कॉन से समाज तक - जितेंद्र प्रताप सिंह शांति भंग की आशंका में कुल 28 व्यक्ति गिरफ्तार केनाल विभाग के AE की शह पर फसल घोटाला, 1.5 लाख की धान की फसल पर उठा विवाद प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार अमित टण्डन की उपस्थिति मे लखनऊ ने हृदय से अपने प्रिय लाल जी टण्डन को याद कर पुष्पार्चन किया - जे पी सिंह Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सप्ताह संपन्न: स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति आध्यात्मिक संवाद: सनातन का संदेश इस्कॉन से समाज तक - जितेंद्र प्रताप सिंह शांति भंग की आशंका में कुल 28 व्यक्ति गिरफ्तार केनाल विभाग के AE की शह पर फसल घोटाला, 1.5 लाख की धान की फसल पर उठा विवाद प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार अमित टण्डन की उपस्थिति मे लखनऊ ने हृदय से अपने प्रिय लाल जी टण्डन को याद कर पुष्पार्चन किया - जे पी सिंह Diabetes: The Silent Sweet Poison Spreading Across Households – Ayurveda Offers a Holistic Cure, Says Dr. T.P. Tiwari
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

संभावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश

D

Dainik India News

34 views
मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ। मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जनपद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने हेलीपैड स्थल, जनसभा स्थल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल, छायादार स्थान तथा प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को हेलीपैड एवं जनसभा स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टेंट, मंच एवं हेलीपैड निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं वीआईपी सुरक्षा के व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!