ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  • रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में साइबर सिक्योरिटी सेल का किया गया उद्घाटन • भारतीय-भाषोत्सव के अंतर्गत आवासीय सरल संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ • वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज यात्रा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण • गृह मंत्री अमित शाह ने किया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन • कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच • जनसुनवाई : एक मोबाइल नंबर से 10 बार कर सकेंगे शिकायत  • रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में साइबर सिक्योरिटी सेल का किया गया उद्घाटन • भारतीय-भाषोत्सव के अंतर्गत आवासीय सरल संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ • वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज यात्रा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण • गृह मंत्री अमित शाह ने किया अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन • कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

लखनऊ के 2,515 बूथों पर एक साथ गूँजी 'मन की बात', प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से राष्ट्रचेतना का हुआ अभूतपूर्व जागरण

D

Dainik India News

• 7097 views
लखनऊ के 2,515 बूथों पर एक साथ गूँजी 'मन की बात', प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से राष्ट्रचेतना का हुआ अभूतपूर्व जागरण
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 26 जुलाई2026। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने रविवार को संगठनात्मक एकजुटता और जनसहभागिता का ऐसा सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने लोकतांत्रिक संवाद को जन-जन तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का लखनऊ महानगर के सभी 2,515 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। बूथों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता, उत्साह और राष्ट्रभाव के साथ आत्मसात किया।

इस व्यापक जनसहभागिता का प्रमुख केंद्र उत्तर विधानसभा का बूथ संख्या-200 रहा, जहाँ प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक समन्वय, राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी तथा प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों पर सार्थक विमर्श भी हुआ।

इसी क्रम में कैंट विधानसभा के बूथ संख्या-92 पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ 'मन की बात' का श्रवण किया। वहीं उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-389 पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। प्रत्येक स्थल पर प्रधानमंत्री के विचारों को केवल सुना ही नहीं गया, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास के संकल्प से भी जोड़ा गया।

हलवासिया कोर्ट स्थित बूथ संख्या-234 भी उत्साह का प्रमुख केंद्र बना, जहाँ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी, सुधीर हलवासिया तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विचारों को समाजहित, राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला बताया।

इस अभियान की व्यापकता का अनुमान इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह एवं उमेश द्विवेदी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट, भाजपा नेता विवेक तोमर, लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, भाजपा नेता मान सिंह, पार्षद गिरीश मिश्रा तथा महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। इससे संगठन की बूथ-स्तरीय सक्रियता और जनसंपर्क की सुदृढ़ संरचना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

'मन की बात' का यह सामूहिक श्रवण केवल एक प्रसारण सुनने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जनसंवाद, जनजागरण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। लखनऊ महानगर के सभी 2,515 बूथों पर एक साथ हुई यह सहभागिता संगठनात्मक अनुशासन, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रहित के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रभावशाली उदाहरण बन गई।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!