ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
चार शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित करेंगे सीएम योगी संस्कृत सप्ताह को राष्ट्रव्यापी जन-जागरण का महाअभियान बनाने की रणनीति तैयार पंजाबी समाज नगीना ने किया प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश पंजाबी समाज राजन टंडन (गोल्डी) का किया भव्य स्वागत जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा: भक्तों का उमड़ा जन सैलाब माघ पूर्णिमा पर राममय हुआ अयोध्या धाम - जे पी सिंह बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट चार शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को सम्मानित करेंगे सीएम योगी संस्कृत सप्ताह को राष्ट्रव्यापी जन-जागरण का महाअभियान बनाने की रणनीति तैयार पंजाबी समाज नगीना ने किया प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश पंजाबी समाज राजन टंडन (गोल्डी) का किया भव्य स्वागत जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री विजयदशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा: भक्तों का उमड़ा जन सैलाब माघ पूर्णिमा पर राममय हुआ अयोध्या धाम - जे पी सिंह बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट : जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, कहा— अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें

अस्पतालों में बेड, दवाइयां और ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक राहत इंतजामों की होगी सतत मॉनिटरिंग

D

Dainik India News

8165 views
हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट : जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, कहा— अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें

 दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव/लू की संभावित गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आमजन को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हीट वेव से बचाव को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Article image

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयां, जीवनरक्षक उपकरण, ओआरएस एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पतालों में स्थापित कूलरों एवं अन्य शीतलन उपकरणों की नियमित जांच कर उन्हें पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

परिवहन विभाग को बस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए शीतल पेयजल, छायादार व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन विभाग को गौशालाओं में स्वच्छ पेयजल, हरे चारे तथा पशुओं को लू से बचाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर गौशालाओं का रैंडम निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करने को भी कहा।

उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से “क्या करें और क्या न करें” संबंधी जनजागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर विशेष बल दिया, ताकि लोग हीट वेव से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक हो सकें।

बैठक में श्रम विभाग को निर्माण स्थलों एवं अन्य कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उन्हें हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विकास भवन, सीएमओ कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित समस्त महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता की जांच सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

नगर विकास विभाग को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेयजल, कूलर एवं छायादार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को बैनर, पंपलेट एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों एवं पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए छाया एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने, हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा पिछले 15 दिनों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आपूर्ति विभाग को पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों एवं उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों को आपदा सहायता राशि से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध सत्यापन कर पात्र लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सभी उपजिलाधिकारियों को संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सतत मॉनिटरिंग एवं स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने शासनादेश के अनुरूप समस्त निजी विद्यालयों को बंद रखने, हीट वेव के दौरान होने वाली मृत्यु के मामलों की गंभीरता से जांच कराने तथा जनसुनवाई एवं थाना दिवस स्थलों पर वाटर कूलर, छाया एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही तेज धूप एवं भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही हीट वेव से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!