ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अटल स्वास्थ्य मेला-6 मे दिव्यांग जनों को बांटी ट्राई साइकिल, बैसाखी चश्मा और सहायक उपकरण • चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी • निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार एकत्रीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक • श्रीमती नूपुर शंखधर नव निर्वाचित पार्षद को शुभकामनाए देने पहुंचे श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण • स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार • उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अटल स्वास्थ्य मेला-6 मे दिव्यांग जनों को बांटी ट्राई साइकिल, बैसाखी चश्मा और सहायक उपकरण • चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी • निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार एकत्रीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक • श्रीमती नूपुर शंखधर नव निर्वाचित पार्षद को शुभकामनाए देने पहुंचे श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण • स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

G20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा

D

Dainik India News

• 7613 views
G20 : विदेशी मेहमानों ने किया सारनाथ का दौरा, भव्य स्वागत के बीच की धमेक स्तूप की परिक्रमा

विदेश मंत्री ने वाराणसी में उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए योगी सरकार का जताया आभार

विदेशी प्रतिनिधियों के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी साथ में मौजूद थे

विदेशी प्रतिनिधियों ने गुप्तकाल में बने 43.6 मीटर ऊंचे और 28 मीटर चौड़े धमेक स्तूप की परिक्रमा की

वाराणसी में विकास मंत्रियों की यह बैठक 11 जून से शुरू हुई थी

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। वाराणसी में चल रही G20 के विकास मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद G20 प्रतिनिधियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक सारनाथ का दौरा किया। उनके साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे। विदेशी प्रतिनिधियों ने वहां प्राचीन खंडहर, स्मारकों, धमेक स्तूप, उपदेश स्थल और संग्रहालय आदि को देखा। साथ में मौजूद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी ऐतिहासिक स्थल सारनाथ के बारे में प्रतिनिधियों को जानकारियां देते नजर आए। हालांकि विदेशी प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त 115 गाइड्स भी साथ में थे जो उन्हें हर जानकारियां प्रदान कर रहे थे। वाराणसी में सम्मेलन की सकुशल समाप्ति के बाद विदेश मंत्री ने ट्वीट करके उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सारनाथ दौरे के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने गुप्तकाल में बने 43.6 मीटर ऊंचे और 28 मीटर चौड़े धमेक स्तूप की परिक्रमा की। साथ ही स्तूप पर लगे शिलापट्ट और गाइड से उसके इतिहास के बारे में जानकारियां लीं। इस दौरान यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके बाद सभी मेहमान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि सारनाथ दर्शन की अद्भुत स्मृतियों को साथ लेकर हम लोग आज वाराणसी से प्रस्थान कर रहे हैं।

इससे पहले वाराणसी में G20 विकास मंत्रियों के सम्मेलन ने G20 देशों द्वारा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर प्रगति में तेजी लाने के लिए भारत द्वारा प्रस्तुत एक महत्वाकांक्षी सात वर्षीय कार्य योजना को अपनाया। इसके अतिरिक्‍त जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्‍यों की पूर्ति के लिए टिकाऊ जीवन शैली के संबंध में सहयोग और भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्‍य से एक और दस्‍तावेज को बैठक में स्‍वीकार किया गया। विकास मंत्रियों द्वारा अपनाए गए परिणाम दस्तावेज 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समूह के शिखर सम्मेलन में G20 नेताओं द्वारा विचार के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।

अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि एसडीजी पर कार्य योजना न केवल विकास एजेंडे के लिए एक मजबूत G20 प्रतिबद्धता को प्रेरित करेगी बल्कि तीन प्रमुख क्षेत्रों में परिवर्तनकारी कार्रवाइयों को आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा विदेशी मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लाइफ स्टाइल को लेकर G-20 देशों के बीच विचार-विमर्श किया गया। यहां पर भारत की लाइफस्टाइल को मॉडल की तरह पेश किया गया। बैठक के दौरान लाइफ स्टाइल के 9 सिद्धांत तय किए गए।

बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण की आवाज बन गया है और उसने सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबंध में वित्तीय अंतर और ऋण चुनौतियों के मुद्दों को उठाने की कोशिश की है। G20 की अध्यक्षता संभालने के बाद भारत द्वारा लाए गए बड़े बदलाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के दृष्टिकोण ने G20 के फोकस पर विकास को वापस लाया है और वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए आशा जगाई है। वाराणसी में विकास मंत्रियों की यह बैठक 11 जून से शुरू हुई थी जो 13 जून को सारनाथ दौरे के साथ संपन्न हो गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!