ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई सेना मे अधिकारी बनने के जनून व जज्बा ने हर्ष को लक्ष्य भेदने मे सफलता प्रदान की - जितेन्द्र प्रताप सिंह <em>डबल मर्डर मामला आक्रोशित परिजनों ने किया हरदोई हाइवे लखनऊ रोड को चक्का जाम</em> यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन &nbsp; पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई सेना मे अधिकारी बनने के जनून व जज्बा ने हर्ष को लक्ष्य भेदने मे सफलता प्रदान की - जितेन्द्र प्रताप सिंह <em>डबल मर्डर मामला आक्रोशित परिजनों ने किया हरदोई हाइवे लखनऊ रोड को चक्का जाम</em> यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन &nbsp; पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी

D

Dainik India News

18 views
बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी

गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, कमियां दूर न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई : सीडीओ

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

जनपद में विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया तथा कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को निर्माण कार्य में कई महत्वपूर्ण कमियां दिखाई दीं। बस स्टेशन परिसर में लगाए जाने वाले टाइल्स एवं ग्रेनाइट का कार्य अधूरा पाया गया, वहीं विद्युत व्यवस्था से संबंधित लाइट एवं स्विच बोर्ड भी स्थापित नहीं किए गए थे। आवश्यक कार्यों में विलंब और अधूरेपन को देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक महत्व की परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप, पूर्ण गुणवत्ता के साथ और तय समयसीमा के भीतर संपन्न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं सीधे आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी होती हैं, इसलिए इनमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित सभी कमियों को तत्काल दूर कराया जाए तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण कर जनता को समयबद्ध रूप से इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!