ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित   एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,महिलाओं को किया गया जागरूक समस्त प्रदेश वासियों को होली की हार्दीक शुभकामनाएं-कविता सिंह धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री बिधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर का किया निरीक्षण कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित   एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,महिलाओं को किया गया जागरूक समस्त प्रदेश वासियों को होली की हार्दीक शुभकामनाएं-कविता सिंह धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री बिधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर का किया निरीक्षण कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा

D

Dainik India News

55 views
भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा

एकादशी स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, पूरे गांव में पसरा मातम; बचाव दल चला रहा सर्च अभियान

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में बुधवार को मानवता, साहस और भाई-बहन के अटूट प्रेम की एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। एकादशी के पावन अवसर पर घाघरा नदी में स्नान करने गए परिवार के सबसे छोटे बेटे को डूबता देख उसकी दो सगी बहनें बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ीं। दोनों बहनों ने अपने भाई की जान तो बचा ली, लेकिन स्वयं घाघरा की तेज धारा में समा गईं। देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था, जिससे पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।

Article image

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजियापुर निवासी रामबिलास का परिवार एकादशी स्नान के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से घाघरा नदी के तट पर पहुंचा था। बताया जाता है कि लगभग 20 से 25 लोग स्नान के लिए नदी किनारे मौजूद थे। इसी दौरान परिवार का सबसे छोटा पुत्र अभय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नदी में उठती चीख-पुकार के बीच जब उसकी बहनों की नजर भाई पर पड़ी तो उन्होंने एक पल का भी विलंब नहीं किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले छोटी बहन दिव्या (12 वर्ष) अपने भाई को बचाने के लिए नदी में उतरी। उसने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह अपने भाई को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गई। अपनी छोटी बहन को संघर्ष करते देख बड़ी बहन प्रियांशु यादव (20 वर्ष) भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी। दुर्भाग्यवश घाघरा की तीव्र धारा दोनों बहनों पर भारी पड़ गई और देखते ही देखते दोनों पानी में लापता हो गईं।

Article image

कुछ ही क्षणों में खुशियों से भरा एक पारिवारिक धार्मिक आयोजन चीख-पुकार और मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी तट पर पहुंच गए और अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी। हालांकि घंटों की खोजबीन के बाद भी दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा एवं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों और ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस एवं राहत-बचाव दल को मौके पर भेजा गया। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों युवतियों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि गांव से घाघरा नदी की दूरी लगभग साढ़े तीन किलोमीटर है और घटना स्नान के दौरान हुई। प्रशासन द्वारा हर संभव संसाधन लगाकर सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।

गजियापुर की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, त्याग और साहस की ऐसी मार्मिक कहानी बन गई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। जिस भाई को बचाने के लिए दोनों बहनों ने अपनी जान की परवाह नहीं की, वह आज सुरक्षित है, लेकिन उसे बचाने वाली दोनों बहनें अभी भी घाघरा की अथाह लहरों में लापता हैं। पूरा गांव और परिवार अब उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में नदी किनारे टकटकी लगाए बैठा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!