ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
<em>उतर प्रदेश मे चिकित्सा शिक्षा मे अभूतपूर्व नवाचार के साथ उच्चतम स्तर पर अग्रसर - जे पी सिंह</em> मुंबई की सियासत में ऐतिहासिक उलटफेर, भगवा वर्चस्व का उदय स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने लखनऊ के 18 स्थानों पर एक साथ झंडारोहण करके मनाया स्वतंत्रता दिवस होली के रंग पर खून की होली! दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में उबाल — “दिल्ली को योगी जैसा नेतृत्व चाहिए” श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद संस्कृत भारती न्यास की क्रांति सेना ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई <em>उतर प्रदेश मे चिकित्सा शिक्षा मे अभूतपूर्व नवाचार के साथ उच्चतम स्तर पर अग्रसर - जे पी सिंह</em> मुंबई की सियासत में ऐतिहासिक उलटफेर, भगवा वर्चस्व का उदय स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने लखनऊ के 18 स्थानों पर एक साथ झंडारोहण करके मनाया स्वतंत्रता दिवस होली के रंग पर खून की होली! दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में उबाल — “दिल्ली को योगी जैसा नेतृत्व चाहिए” श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह महाराजा सूरजमल शिक्षण संस्थान की पब्लिसिटी कमेटी की बैठक सम्पन्न एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद संस्कृत भारती न्यास की क्रांति सेना ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
उत्तर प्रदेश सरकार English

5000 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित हुए प्रदेश के 16 शहर

D

Dainik India News

5910 views

सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सुरक्षित हो रहे शहर,

सरकार के अलावा निजी संस्थानों की मदद से आगे बढ़ रही योजना,

हर प्रबुद्धजन सम्मेलन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का जिक्र किया सीएम योगी ने

अपराधी एक चौराहे पर घटना को अंजाम देगा तो दूसरे चौराहे पर पुलिस कर देगी ढेर

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 14 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल हर प्रबुद्धजन सम्मेलन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को ट्रैफिक से जोड़ने और शहरों को सेफ सिटी बनाने की योजना पर जरूर बात करते हैं। वो कहते हैं की हमारे शहर अब स्मार्ट के साथ साथ सेफ भी हो रहे हैं। कोई अपराधी अगर एक चौराहे पर घटना को अंजाम देगा तो दूसरे चौराहे ओर पुलिस उसको ढेर कर देगी। मुख्यमंत्री की इसी मंशा को देखते हुए प्रदेश के 16 शहरों में तमाम विभागों और योजनाओं के तहत 5000 सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं। ये कैमरे हर चौराहे, प्रमुख मार्गों, एक्सप्रेसवे और रेलवे व मेट्रो स्टेशन पर लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। 

इन शहरों में इंस्टाल किए गए हैं सीसीटीवी कैमरा

यह योजना केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा मिलकर शुरू की गई है। जहां केंद्र कीओर से कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, झांसी, सहारनपुर और मुरादाबाद जैसे शहरों में सीसीटीवी इंस्टॉल करने के लिए केंद्र की ओर से मदद की गई है। वहीं अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर और गाज़ियाबाद में राज्य सरकार की ओर से अनुदान जारी किया गया है। इनके इंस्टालेशन में निजी कंपनियों का भी सहयोग लिया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जहां नगर विकास विभाग ने इंस्टालेशन की जिम्मेदारी संभाली तो वहीं एक्सप्रेसवे पर यूपीडा, टोल प्लाजा पर एनएचएआई, रेलवे स्टेशन पर रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो प्रशासन की ओर से सीसीटीवी लगाए गए हैं। इन सबको इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा गया है। वहीं इंस्टिट्यूशनल फाइनेंस जैसे बैंक या एटीएम में इंस्टालेशन के लिए निजी कम्पनियों के माध्यम से इंस्टालेशन किया गया है। दुकानों और बाजारों के लिए टैक्स एंड रजिस्ट्रेशन व अपार्टमेंट्स और घरों के लिए हाउसिंग डिपार्टमेंट नोडल एजेंसी बनी है।

डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर मॉनीटरिंग

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम की सिटी और स्टेट लेवल पर मॉनीटरिंग की जा रही है। उदाहरण के तौर पर कानपुर के इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के जरिए 800 से ज्यादा कैमरों को कवर किया जा रहा है। इसके तहत 16 वर्क स्टेशन काम कर रहे हैं। वहीं स्टेट लेवल पर 5000 कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए 16 स्मार्ट शहरों को कनेक्ट किया गया है। इन सेंटर्स के जरिए मिलने वाले डेटा को जल्द ही फ़िल्टर करके वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और इसके माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!