ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,महिलाओं को किया गया जागरूक दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार पात्रता, चेतना और ईश्वरीय विधान का सनातन विवेचन- जितेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं लोहिया नगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन सीएम योगी के दुलार से निहाल हुए गोवंश यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,महिलाओं को किया गया जागरूक दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार पात्रता, चेतना और ईश्वरीय विधान का सनातन विवेचन- जितेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ विकास नगर नगर पावर हाउस के सामने भूस्खलन, कोई जनहानि नहीं लोहिया नगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन सीएम योगी के दुलार से निहाल हुए गोवंश यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार English

11 डॉक्टरों पर गिरी गाज, अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने काटा एक दिन का वेतन

D

Dainik India News

14 views
11 डॉक्टरों पर गिरी गाज, अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने काटा एक दिन का वेतन

एडीएम के निरीक्षण में मिली बड़ी लापरवाही, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जिला चिकित्सालय मऊ में लंबे समय से चली आ रही लापरवाह कार्यप्रणाली पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के आकस्मिक निरीक्षण में 11 चिकित्सक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए इन सभी का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं।

जिन चिकित्सकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उनमें डॉ. बी.के. चौहान, डॉ. सरिता, डॉ. सी.एस. साहनी, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. मुकुल मौर्य, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. बी.के. चौधरी, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. ए.के. सिंह और डॉ. आर.आर. चौहान शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें गंभीर खामियां उजागर हुई थीं। मुख्य विकास अधिकारी की टीम ने भी अपने निरीक्षण में अस्पताल में अव्यवस्थाओं की पुष्टि की थी और सुधार के निर्देश जारी किए थे।

सोमवार को सुबह 10 बजे एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उपरोक्त सभी चिकित्सक गायब पाए गए। इस पर उन्होंने तत्काल रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी, जिसके आधार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने स्पष्ट किया है कि सरकारी दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए यदि आवश्यकता पड़ी, तो और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है।
अब देखना होगा कि यह चेतावनी आने वाले दिनों में अस्पताल की कार्यशैली में कोई सकारात्मक बदलाव लाती है या नहीं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!