ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
शंकरपुरवा वार्ड द्वितीय में सीवर जाम से जनता परेशान, जलकल विभाग का घेराव छठ महापर्व के शुभ अवसर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें- हृदय नारायण दीक्षित काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण शंकरपुरवा वार्ड द्वितीय में सीवर जाम से जनता परेशान, जलकल विभाग का घेराव छठ महापर्व के शुभ अवसर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें- हृदय नारायण दीक्षित काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में निर्माणाधीन श्री कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार English

हिट साबित हो रहे यूपी के नए एयरपोर्ट, फुल होकर चल रहीं सभी फ्लाइट्स 

D

Dainik India News

5419 views
हिट साबित हो रहे यूपी के नए एयरपोर्ट, फुल होकर चल रहीं सभी फ्लाइट्स 

पीएम मोदी ने रविवार को आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़ और मुरादाबाद में किया था नए एयरपोर्ट का उद्घाटन 

हवाई सफर के प्रति लोगों के उत्साह को लेकर सीएम योगी ने भी जाहिर की खुशी 

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोग अब हवाई सफर कर रहे हैं। योगी सरकार प्रदेश के लोगों के हवाई सफर का सपना पूरा कर रही है। 10 मार्च को ही पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के 5 जनपदों (आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़ और मुरादाबाद) में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और दो दिनों में ही यहां सारी फ्लाइट फुल होकर जा रही हैं। इस पर सीएम योगी ने भी खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक क्रियाशील एयरपोर्ट वाला प्रदेश है और ये 5 नए एयरपोर्ट यहां पर लोगों उड़ान की चाहत को नए पंख देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।   

सीएम योगी ने भी किया उल्लेख

सीएम योगी ने मंगलवार को इन्वेस्ट यूपी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए नए एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक का भी उल्लेख किया।  उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी में आज देश के अंदर सबसे अधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के अंदर क्रियाशील हैं। प्रधानमंत्री जी ने परसों आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। सोमवार से ही वायु सेवा उन एयरपोर्ट्स पर प्रारंभ हो चुकी है और यह पूरी तरह फुल होकर जा रही है। मालूम हो कि इन शहरों से 19 सीटर विमान उड़ान भर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन सभी विमानों की सीटें फुल होकर जा रही हैं। 

देखते ही बन रहा है लोगों का उत्साह 

जो फ्लाइट इन नए एयरपोर्ट्स से अब तक शुरू की गई हैं, उनमें लखनऊ से आजमगढ़, आजमगढ़ से लखनऊ,लखनऊ से अलीगढ़, अलीगढ़ से लखनऊ, लखनऊ से श्रावस्ती, श्रावस्ती से लखनऊ, लखनऊ से चित्रकूट और चित्रकूट से लखनऊ की फ्लाइट्स शामिल हैं। ये सभी फ्लाइट्स निर्धारित यात्रियों को लेकर रवाना हो रही हैं। हवाई सफर के लिए इन जिलों के लोगों के उत्साह को देखते हुए एविएशन इंडस्ट्री भी उत्साहित है और जल्द ही डिमांड के अनुसार इन जिलों से कुछ और नई फ्लाइट्स का भी संचालन किए जाने की संभावना है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!