ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न वाराणसी में बोले मुख्यमंत्री- तहसील और थाने की छवि में और सुधार की गुंजाइश, हर हाल में अवैध वसूली हो बंद जनसँख्या नियंत्रण कानून आवश्यकता या बाध्यता “संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का आधार” – वशिष्ठ रामजानकी मंदिर में नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का अभिनन्दन पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  32 लाख के रिफाइंड ऑयल गायब करने के मामले में ट्रक मालिक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न वाराणसी में बोले मुख्यमंत्री- तहसील और थाने की छवि में और सुधार की गुंजाइश, हर हाल में अवैध वसूली हो बंद जनसँख्या नियंत्रण कानून आवश्यकता या बाध्यता “संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का आधार” – वशिष्ठ रामजानकी मंदिर में नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव का अभिनन्दन पहली बार मात्र 9 माह में किसी आयोग और बोर्ड ने पूरी की भर्ती प्रक्रिया: सीएम योगी  32 लाख के रिफाइंड ऑयल गायब करने के मामले में ट्रक मालिक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

"हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी

D

Dainik India News

6484 views
"हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी

भागवत कथा केवल श्रवण नहीं, सनातन धर्मावलंबियों के लिए मुक्ति का मार्ग: मुख्यमंत्री

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 10 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को ज्ञान से आलोकित करने वाली, भक्ति से जोड़ने वाली और मुक्ति का मार्ग दिखाने वाली है। सनातन धर्म के प्रति अडिग रहना ही इसका वास्तविक संदेश है।

मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 56वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ के विराम सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ की आरती उतारी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाँच हजार वर्ष पूर्व स्वामी शुकदेव जी ने मृत्यु के भय से ग्रसित महाराज परीक्षित को निर्भय बनाने हेतु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया था। तब से यह कथा कोटि-कोटि सनातन धर्मावलंबियों के लिए मुक्ति का माध्यम बनी हुई है। भारत की ऋषि परंपरा उद्घोष करती है कि मानव जन्म दुर्लभ है और सनातन भारत ने ही इस अमूल्य कथा का उपहार विश्व को दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में बिना झुके, बिना रुके और बिना डिगे धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण बनाए रखना ही सनातन जीवन का आधार है।

उन्होंने कथा व्यास, परिधान पीठ गोपाल मंदिर अयोध्या धाम से पधारे जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सहजता से कथा का श्रवण कराया, जिसका लाभ मंदिर परिसर के साथ-साथ मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों ने उठाया। अगले वर्ष उनके श्रीमुख से श्रीराम कथा का भी आयोजन होगा।

इस अवसर पर मस्तनाथ पीठ रोहतक (हरियाणा) के महंत व राजस्थान विधानसभा के विधायक महंत बालकनाथ, जूनागढ़ से महंत शेरनाथ, काशी से जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य ‘सतुआ बाबा’, नैमिषारण्य से स्वामी विद्या चैतन्य, अयोध्या हनुमानगढ़ी से महंत राजूदास, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित बड़ी संख्या में संत-महंत, यजमानगण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!