ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
"समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह पुरे जीवन काल में पीठ दर्द या जोड़ों का दर्द नहीं होगा:मिथ्या या सच्चाई? हरदोई थाना हरियावांं हलका एसआई रामशीष सिंह द्वारा महिला सीमा देवी को लात घुसा से मारकर किया बेहोश जनपद अमेठी में पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का स्वीकृति सम्बन्धी प्रस्ताव मंजूर चुनाव समाप्ति के तुरंत बाद टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता पर मंत्रिपरिषद का निर्णय "समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह पुरे जीवन काल में पीठ दर्द या जोड़ों का दर्द नहीं होगा:मिथ्या या सच्चाई? हरदोई थाना हरियावांं हलका एसआई रामशीष सिंह द्वारा महिला सीमा देवी को लात घुसा से मारकर किया बेहोश जनपद अमेठी में पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का स्वीकृति सम्बन्धी प्रस्ताव मंजूर चुनाव समाप्ति के तुरंत बाद टोल टैक्स में 5% की बढ़ोतरी सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता पर मंत्रिपरिषद का निर्णय
Uncategorized English

राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

B

Bhargav Bhargav

22 views

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के कार्यों, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, विभिन्न योजनाओं हेतु लंबित भूमि संबंधी प्रकरण तथा आई0जी0आर0एस0की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम स्वामित्व योजना की दैनिक प्रगति की जानकारी ली,जिसमें धीमी प्रगति होने पर तेजी लाने के निर्देश दिए। समस्त नगर पंचायतों एवं नगर पालिका में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं कान्हा गौशाला हेतु जहां भी सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को लिखित रूप से संबंधित ई0ओ0 कों सूचित करने के निर्देश दिए। जिससे वे योजना हेतु निजी भूमि का क्रय कर सकें।
उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को नए भू माफियाओ के चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के चर्चा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारिओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने तहसीलों में तीन वर्ष से ज्यादा एक क्षेत्र में जमे लेखपालों का स्थानांतरण अवश्य कर दें। उन्होंने एक तहसील में 10 साल से ज्यादा कार्य करने वाले लेखपालों की सूची, जो जनपद स्तर पर उपलब्ध कराई गई है,उसमें यथाशीघ्र स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाते हुए नए जगहों पर तैनाती के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं, वहां पर दोबारा न लगने पाए, यह बात अवश्य सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि का चिह्नांकन कर उन्हें गरीब लोगों को पात्रता के आधार पर पट्टा करने के भी निर्देश दिए। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में जितने भी बंजर, परती सरकारी भूमि है,उनके गाटों का रकबा सहित आंकड़ा उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने टेबलेट, स्मार्टफोन वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अमृत योजना, नमामि गंगे परियोजना, गेहूं खरीद, उचित दर विक्रेता के नियुक्ति हेतु लंबित दुकानों की स्थिति की भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने बड़े मालीयत वाले बैनामों के रेंडमली जांच के भी निर्देश दिए जिससे स्टांप चोरी के मामलों का पता चल सके ।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0एन0 दुबे, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, समस्त उप जिला अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार, प्राचार्य आई0टी0आई0, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!