ब्रेकिंग न्यूज़
आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन बाढ़ पीड़ितों के बीच ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम, बोले- सरकार आपके साथ   सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021में उ0प्र0 को फिल्म शूटिंग के लिए सम्मानित किया गया बजरंगबली ने रोका फौजी का रास्ता स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गोलमार्केट व्यापार मंडल द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न साल्वर गैंग का भण्डाफोड़, 04 सदस्य गिरफ्तार, रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी जी के 48वें वैवाहिक वर्षगांठ पर विशेष अभिनंदन बाढ़ पीड़ितों के बीच ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम, बोले- सरकार आपके साथ   सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021में उ0प्र0 को फिल्म शूटिंग के लिए सम्मानित किया गया बजरंगबली ने रोका फौजी का रास्ता स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गोलमार्केट व्यापार मंडल द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न साल्वर गैंग का भण्डाफोड़, 04 सदस्य गिरफ्तार, रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार
उत्तर प्रदेश सरकार English

सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री

B

Bhargav Bhargav

23 views
सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये निर्देशित किया कि प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद प्रत्येक सूचना को गम्भीरता से लें। उन्होंने जनपद कानपुर नगर की घटना के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। आवश्यकता होने पर वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि डायल-112 के वाहन नियमित पेट्रोलिंग करें। पुलिस द्वारा नियमित फुट पेट्रोलिंग भी की जाए। प्रत्येक माह जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। बैंकर्स के साथ होने वाली बैठकों में उद्यमियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ भी प्रत्येक माह में बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के साथ सद्व्यवहार किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, थाना-तहसील संवदेनशील होकर कार्य करें। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त हो। ज्यादा शिकायतें संज्ञान में आने पर सम्बन्धित थाने एवं तहसील की जवाबदेही भी तय की जायेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर धार्मिक गतिविधियां न आयोजित हों। गत दिनों अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से या तो माइक उतारे गए हैं या उनकी आवाज कम की गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि दोबारा धार्मिक स्थलों के माइक की आवाज तेज न हो।
मुख्यमंत्री जी ने समस्त जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 10 जून तक सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। अवैध टेम्पो स्टैण्ड हटा दिए जाएं। बसों को भी उनके निर्धारित स्थान पर ही पार्क कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रतिष्ठान के स्वामी सड़क पर आगे बढ़कर दुकान न लगाएं। स्ट्रीट वेण्डरों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इन वेण्डरों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ भी दिलाया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह आगामी 11 जून से पुनः मण्डलीय व जनपदीय दौरे पर जाएंगे। यह समूह इन बिन्दुओं के साथ कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी जिलों से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जुड़े रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!