ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्र रोने वालों को इतिहास नहीं याद रखता, निर्माता अमृतकाल लिखते हैं”-सुधांशु त्रिवेदी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में मंत्री जी ने किया प्रेस वार्ता , गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई बाइक/ स्कूटी रैली, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट राष्ट्र रोने वालों को इतिहास नहीं याद रखता, निर्माता अमृतकाल लिखते हैं”-सुधांशु त्रिवेदी प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : मुख्यमंत्री दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में मंत्री जी ने किया प्रेस वार्ता , गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई बाइक/ स्कूटी रैली, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री से मुम्बई में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने की भेंट
उत्तर प्रदेश English

स्कूल की छुट्टी के बाद निकले छात्र की गला रेतकर हत्या

B

Bhargav Bhargav

19 views
स्कूल की छुट्टी के बाद निकले छात्र की गला रेतकर हत्या

बहन पर रखता था बुरी नजर इसलिए जिगरी दोस्त की गला रेतकर की हत्या

१० घंटे में ही बिजनौर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफतार

ऐश्वर्य उपाध्याय दैनिक इंडिया न्यूज। बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक "माइनर स्टूडेंट" का शव बीते गुरुवार को बरामद किया था। जहां उसका खून से लथपथ शव धामपुर में नगीना हाईवे के किनारे जैन के बाग में मिला था। किशोर की पहचान ग्राम काजीवाला निवासी रोहित (16) के रूप में की गई थी। वह नौंवी का छात्र था और गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परेशान घर वालों में मृतक के पिता सुभाष ने एम.एम.इंटर कॉलेज के छात्र मोहल्ला शेख सराय निवासी जुनैद पुत्र गुलजार पर अपने पुत्र की रंजिशन हत्या करने के आरोप में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। छात्र की उसके ही जिगरी दोस्त ने हत्‍या की है। जिसके बाद पुलिस ने १० घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मृतक रोहित की हत्या की बात कबूल ली।

आरोपी नाबालिग छात्र ने अपने बयान में पुलिस को यह बताया कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था इसीलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

S.P. बिजनौर दिनेश सिंह ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया को बताया कि गुरुवार की शाम को पुलिस को नगीना मार्ग पर एक बाग में एक किशोर का शव होने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक परिचय पत्र बरामद किया जिसके आधार पर किशोर की पहचान ग्राम काजीवाला निवासी रोहित (16) के रूप में की गई है। वह नगीना के एक इंटर कॉलेज का छात्र था।

S.P. दिनेश सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नाबालिग छात्र जुनैद ने अपने ही जिगरी दोस्त की हत्‍या बड़ी बेरहमी से गला रेतकर की। बताया की आरोपी ने रोहित के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्‍या की थी। उन्‍होंने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्यों और स्कूल के बाहर लगे C.C.T.V. FOOTAGE के आधार पर मृतक रोहित के हमउम्र उसके गहरे दोस्त जुनैद को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गयी तो उसने हत्‍या का अपराध स्‍वीकार करते हुए बताया कि मृतक रोहित उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। इसलिए वह उसे बाग में ले गया जहां उसने मृतक रोहित की हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र की निशानदेही पर उसके स्‍कूल बैग से घटना में प्रयुक्त चाकू और रोहित का मोबाइल बरामद कर लिया। S.P. ने बताया कि मृतक के गांव और जिले में सांप्रदायिक माहौल न बिगड़े इसलिए पूरा क्षेत्र पलटन छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!