ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 4 लोगों को किया जिला बदर खत्म होंगे विवाद और स्मार्ट बनेंगे गांव-योगी मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान स्वास्थ्य-सुरक्षा शिविर 21 व 22 अगस्त को DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान उन्नति का मूलमन्त्र-ब्रह्मचर्य:श्री राम शर्मा आचार्य मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 4 लोगों को किया जिला बदर खत्म होंगे विवाद और स्मार्ट बनेंगे गांव-योगी मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान स्वास्थ्य-सुरक्षा शिविर 21 व 22 अगस्त को DD INDIA WELFARE TRUST, launches. 9721000060 दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान उन्नति का मूलमन्त्र-ब्रह्मचर्य:श्री राम शर्मा आचार्य मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई”
उत्तर प्रदेश सरकार English

सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला में दिखा भाजपा का जनसेवा संकल्प

D

Dainik India News

5210 views
सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला में दिखा भाजपा का जनसेवा संकल्प

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण का संकल्प

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक लखनऊ महानगर में सेवा पखवाड़ा अभियान धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम और गरीब एवं जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी के लिए भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, रजनीश गुप्ता एवं अंजनी श्रीवास्तव समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्र प्रथम की भावना ही भाजपा की पहचान

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान 18 प्रकार की सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान राजनीति से पहले जनसेवा और रचनात्मक कार्य है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पार्टी के वैचारिक स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती विशेष रूप से मनाई जाएगी।

“भाजपा कार्यकर्ता होते हैं सेवक” – नीरज सिंह

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि यह अभियान भाजपा के मूल चरित्र को दर्शाता है। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा भाव को जन-जन तक पहुँचाएँ और मोदी जी के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ।

7500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

अभियान के तहत 16 और 17 सितंबर को कॉल्विन ग्राउंड में रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 7500 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की झलक

अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विविध कार्यक्रम होंगे—

17 सितंबर : रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सामुदायिक केंद्रों पर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन

17–24 सितंबर : स्वास्थ्य शिविर (पीएचसी, सीएचसी, आरोग्य मंदिर)

19–20 सितंबर : प्रबुद्ध संवाद – “नरेंद्र मोदी का जीवन एवं उपलब्धियां” और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन

21 सितंबर : नमो मैराथन (थीम: आत्मनिर्भर भारत – विकसित भारत)

25 सितंबर : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, वृक्षारोपण “एक पेड़ माँ के नाम”, कार्यकर्ता संगोष्ठी

27–28 सितंबर : विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण

2 अक्टूबर : गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, खादी वस्तुओं का प्रोत्साहन, चित्रकला प्रतियोगिता

कार्यशाला में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष धन्यश्याम दास अग्रवाल, अशोक तिवारी, जया शुक्ला, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, अभियान सह संयोजक चेतन विष्ट, अभिषेक खरे, विजय भुर्जी समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!