ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक अभियान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी तेज सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समीक्षा उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे मतदान पंचम चक्र 20 मई 2024 को घोषित- चुनाव आयोग होली मिलन समारोह में गूंजे सनातन चेतना के स्वर यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की लखनऊ में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक अभियान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी तेज सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समीक्षा उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे मतदान पंचम चक्र 20 मई 2024 को घोषित- चुनाव आयोग होली मिलन समारोह में गूंजे सनातन चेतना के स्वर यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की
Uncategorized English

सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश

D

Dainik India News

23 views
सीएम ने शांति और सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद को बताया अहम

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 25 अक्टूबर: मुख्यमंत्री ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन और मंडल स्तर पर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निरंतर संवाद स्थापित करें। उनका मानना है कि मीडिया के सहयोग से शांति और सौहार्द्र का माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नेपाल से सटी सीमावर्ती जिलों की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई, साथ ही इंटेलिजेंस तंत्र को और मजबूत करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस और सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से जनता की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान होना चाहिए। इसके लिए हर विभाग और जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध समाधान की समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए।

नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी और सत्यापन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समयबद्ध समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं और प्रतिदिन इनकी समीक्षा हो। जनपदों में भी इसी तर्ज पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने चाहिए। रैंडम मामलों में फील्ड विजिट के जरिए समस्या के समाधान की स्थिति का सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। यह प्रक्रिया प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ाने और जनता में विश्वास पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री के इन निर्देशों से यह स्पष्ट है कि सरकार जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, जनता का फीडबैक लेना अनिवार्य होगा, ताकि शासन-प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!