ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण हरदोई जल जीवन मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय परीक्षण बेहटा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: सात की मौत, कई घायल – आखिर जिम्मेदार कौन? ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं-उपजिलाधिकारी मधुबन मऊ भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम मुख्यमंत्री के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण हरदोई जल जीवन मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय परीक्षण बेहटा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: सात की मौत, कई घायल – आखिर जिम्मेदार कौन? ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं-उपजिलाधिकारी मधुबन मऊ भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कादंबिनी लाल श्रीवास्तव का जन्मोत्सव—विधिक गंभीरता और आत्मीय सम्मान का अद्वितीय संगम
गुजरात English

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर होगा "रन फॉर यूनिटी"

D

Dainik India News

50 views
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर होगा "रन फॉर यूनिटी"

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बड़ा अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का नाम 'Sardar@150' रखा गया है। इसका उद्देश्य पूरे देश में सरदार पटेल की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण का संदेश फैलाना है। बुधवार को कैंट विधानसभा, आलमबाग स्थित होटल होमइन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कार्यकर्तागणों के साथ अभियान की विस्तृत चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी — अलग-अलग 562 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय राष्ट्र में विलय करना। लेकिन उस वक्त देश के पास इस चुनौती से भी बड़ा व्यक्तित्व मौजूद था, जिसका नाम था सरदार वल्लभभाई पटेल। सरदार पटेल ने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता और कूटनीति से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के और विभाजन को रोका। आज हमारा देश भारत के लौहपुरुष और पहले गृहमंत्री व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है।

हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती मनाई जाती है। भारत के भौगोलिक व राजनीतिक एकीकरण में उनके सबसे महत्वपूर्ण योगदान के चलते सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला सरकार ने वर्ष 2014 में किया था।

इस अभियान के तहत सरदार पटेल के जीवन, उनके अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त, पदयात्राएं, 'रन फॉर यूनिटी', योग शिविर, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता का भाव भरना है। भाजपा कार्यकर्ता सरदार पटेल के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसकी शुरुआत 31 अक्टूबर (पटेल की जयंती) से होगी और समापन 6 दिसंबर (डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस) पर किया जाएगा।

यात्रा पाँच पड़ावों में पूरी होगी और हर दो किलोमीटर पर ठहराव की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा। बताया गया कि यात्रा मार्ग में महानगर स्तर पर कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे और पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि 31 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह 7 बजे सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसके बाद 'रन फॉर यूनिटी' शहीद स्मारक तक जाएगी। इसके अतिरिक्त, 1 से 7 नवंबर तक विद्यालयों में भाषण, चित्रकला और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बैठक में महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व एमएलसी अरविन्द त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता मान सिंह, यात्रा संयोजक विनायक पांडेय, कैंट विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!