ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह <em>सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस अधिकारी को डीजीपी प्रशस्ति पत्र</em> अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह ग्रामीणों का आरोप: 'अंधेर नगरी चौपट राजा', गांव में प्रधान की मनमानी से परेशान ग्रामीण निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह <em>सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस अधिकारी को डीजीपी प्रशस्ति पत्र</em> अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” गणतंत्र दिवस पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक आयोजन मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्तीके अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह ग्रामीणों का आरोप: 'अंधेर नगरी चौपट राजा', गांव में प्रधान की मनमानी से परेशान ग्रामीण
उत्तर प्रदेश सरकार English

सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ

D

Dainik India News

17 views
सरकारी विकास पर गुंडाराज! दबंगों ने उखाड़ा खड़ंजा, ईंटें चोरी; कोतवाल की चुप्पी से अपराधी बेख़ौफ


दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ/घोसी: घोसी क्षेत्र में सरकारी संपत्ति को तहस-नहस करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी अनुदान से निर्मित खड़ंजे को पूरी तरह उखाड़ डाला और उसकी ईंटें तक चुरा लीं। पीड़ित ग्रामीण द्वारा पुलिस को बार-बार शिकायत दिए जाने के बावजूद, कोतवाली पुलिस ने इस मामले पर आँखें मूंद रखी हैं। पुलिस की यह संदिग्ध चुप्पी अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही है और योगी सरकार के विकास के दावों को पलीता लगा रही है।


दरसल, यह पूरा मामला बनफा गाँव के विकास पर दबंगों के सीधे हमले जैसा है। पीड़ित सा० ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उनके घर से चकमार्ग संख्या 167 तक, जो ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी अनुदान से 18 वर्ष पूर्व लगवाया गया था, उसे गाँव के ही रोहित यादव, राहुल, योगेश और रामध्यान सहित अन्य लोगों ने मिलकर उखाड़ना शुरू कर दिया। यह कृत्य सरकारी विकास को तहस-नहस करने का सीधा दुस्साहस है।
पीड़ित ने बताया कि पहली बार 14 सितंबर 2025 को जब यह तोड़फोड़ शुरू हुई, तो उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर कार्रवाई रुकवाई थी। इसके बाद, जिलाधिकारी मऊ और सी.डी.ओ. को भी शिकायत दी गई, जिसकी जाँच में ग्राम विकास अधिकारी ने भी खड़ंजा मौजूद होने की पुष्टि की थी। इतने स्पष्ट प्रमाण के बावजूद, दोषियों पर उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस की ढीली कार्रवाई का फायदा उठाते हुए, दबंगों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने एक बार फिर दुस्साहस किया। पीड़ित के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 की सुबह 5 बजे विपक्षीगणों ने मौके का फायदा उठाकर लगभग दो भाग सरकारी खड़ंजा की ईंटें उखाड़ लीं और चुराकर फरार हो गए। जब पीड़ित ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्हें माँ-बहन की गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। यह मामला न केवल सरकारी संपत्ति की चोरी और आपराधिक अतिक्रमण का है, बल्कि यह दिखाता है कि स्थानीय पुलिस के मौन रहने से दबंगों को कितनी खुली छूट मिल गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!