ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
Nagar Nigam employees dump garbage in Lucknow village community, residents demand immediate action सहाराश्री की हुई न्यूरोलॉजिकल (ब्रेन) सर्जरी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और स्मृति प्रतिमा भेंट समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र दैनिक इंडिया न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़ - देश भर की 20 बड़ी खबरें आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे परिवार को मिली संबल की राह, चार पुत्रियों के भविष्य के लिए आगे आया समाज जब इलाज ही बीमारी बन जाए Nagar Nigam employees dump garbage in Lucknow village community, residents demand immediate action सहाराश्री की हुई न्यूरोलॉजिकल (ब्रेन) सर्जरी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और स्मृति प्रतिमा भेंट समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र दैनिक इंडिया न्यूज़: ब्रेकिंग न्यूज़ - देश भर की 20 बड़ी खबरें आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे परिवार को मिली संबल की राह, चार पुत्रियों के भविष्य के लिए आगे आया समाज जब इलाज ही बीमारी बन जाए
उत्तर प्रदेश सरकार English

समर्पण ओल्ड ऐज होम में केजीएमयू का निःशुल्क जेरियाट्रिक स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों के लिए करुणा, सेवा और विज्ञान का अनुपम संगम

D

Dainik India News

6248 views
समर्पण ओल्ड ऐज होम में केजीएमयू का निःशुल्क जेरियाट्रिक स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों के लिए करुणा, सेवा और विज्ञान का अनुपम संगम

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण और गरिमामय जीवन के संकल्प को साकार करता हुआ एक अत्यंत सराहनीय चिकित्सकीय आयोजन दिनांक 15 जनवरी 2026 को समर्पण ओल्ड ऐज होम, आदिल नगर, लखनऊ परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के विशिष्ट चिकित्सक दल द्वारा निःशुल्क जेरियाट्रिक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें अंतःवासी वृद्धजनों की समग्र स्वास्थ्य-जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं।


इस मानवीय और सेवा-प्रधान शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की ईसीजी सहित सम्पूर्ण चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। वृद्धावस्था से संबंधित श्वसन, हृदय एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की गहन समीक्षा करते हुए चिकित्सकों ने प्रत्येक अंतःवासी के स्वास्थ्य की सूक्ष्मता से पड़ताल की। यह शिविर न केवल उपचारात्मक था, बल्कि वृद्धजनों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण भी बना।


चिकित्सक दल का नेतृत्व डॉ. सूर्य कान्त, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू ने किया। उनके साथ डॉ. अंकित कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. अखिल शर्मा, प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी विभाग, डॉ. निशा मणि पांडेय, प्रोफेसर, जेरियाट्रिक मेंटल हेल्थ तथा डॉ. विद्या के. एल., असिस्टेंट प्रोफेसर, जेरियाट्रिक मेंटल हेल्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त दर्जनों रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ पर्याप्त मात्रा में औषधियों के साथ शिविर में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


समर्पण ओल्ड ऐज होम के प्रबंधन पक्ष से मेजर वी. के. खरे (प्रमुख संयोजक), डॉ. यू. सी. बाजपेयी (अपर प्रबंधक), पुनीत खरे, सजल प्रकाश तथा डॉ. सीमा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। परिसर प्रबंधन द्वारा इस पवित्र एवं लोककल्याणकारी सेवा हेतु चिकित्सक दल का विधिवत सम्मान किया गया, जो चिकित्सा और मानवता के समन्वय का भावपूर्ण प्रतीक बना।


इस अवसर पर समर्पण ट्रस्ट की ओर से रेस्पिरेटरी विभाग, केजीएमयू को रोगियों के हितार्थ एक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दान स्वरूप प्रदान किया गया। यह दान न केवल चिकित्सकीय सहयोग का परिचायक है, बल्कि संस्थागत उत्तरदायित्व और सामाजिक समर्पण की उच्च भावना को भी अभिव्यक्त करता है।
चिकित्सक दल, संस्थान प्रबंधन तथा अंतःवासी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इस आयोजन की सार्थकता, उपयोगिता और दूरगामी प्रभाव की मुक्तकंठ से सराहना की गई। वृद्धजनों के चेहरों पर संतोष और विश्वास की झलक इस बात का प्रमाण थी कि ऐसे शिविर केवल रोग का उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन में आश्वासन और आत्मीयता का संचार भी करते हैं।


निस्संदेह, यह जेरियाट्रिक हेल्थ कैम्प चिकित्सा सेवा को करुणा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के उच्चतम शिखर पर प्रतिष्ठित करने वाला एक प्रेरक उदाहरण सिद्ध हुआ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!