ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने का सभी दलो से अनुरोध-महाना समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत अटल बिहारी बाजपेयी फाउण्डेशन की गौष्ठी मा० उप मुख्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न -जेपी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज समाजवादियों के कारनामों को कभी भूल नहीं सकती जनता: सीएम योगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने का सभी दलो से अनुरोध-महाना समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजन त्रिवेदी पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत अटल बिहारी बाजपेयी फाउण्डेशन की गौष्ठी मा० उप मुख्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न -जेपी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक
Uncategorized English

सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा

D

Dainik India News

5242 views
सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ ।

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि अटल ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की जो एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सनातन , सभ्यता और संस्कृति की पुनर्स्थापना व भारत के नवनिर्माण हेतु कार्य कर रही है । भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज अटल के ही दिखाए गए रास्ते पर चलकर भारत को सशक्त समृद्ध बनाने के लिए कार्य कर रही है । इसी के कारण भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है । यह बातें सोमवार को पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । मुख्य अतिथि शुक्ल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई जी एकमात्र ऐसे नेता थे जो देश के चार अलग अलग राज्यों से कुल 10 बार सांसद चुने गए । इसके बावजूद उनके नाम से कही कोई व्यक्तिगत सम्पत्ति नहीं है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अटल बिहारी बाजपेई की स्मृतियों को भी साझा करते हुए बताया कि 1993 व 1996 में मैं विधानसभा का प्रत्याशी था । अटल बिहारी बाजपेई का दोनों ही बार चुनाव प्रचार हेतु आगमन हुआ । मुझे उनका सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ था । उन्होंने बताया कि 1993 में जब भारतीय जनता पार्टी की पहली बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो पहली बार उन्होंने पिछड़ा वर्ग से आने वाले कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री बनाया । सम्मेलन को क्षेत्रीय विधायक रामबिलास चौहान व पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय , पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने संबोधित किया । अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य व संचालन जिला संयोजक अमित गुप्ता ने किया । इस अवसर पर राधेश्याम सिंह, सूर्यभान राजभर, प्रशांत गुप्ता, अभिषेक सिंह, हरिओम शर्मा, नीतीश तिवारी, सचिंद्र सिंह, कन्हैया लाल मौर्य, शिवानंद मल्ल, महाप्रसाद गुप्ता, राहुल दीक्षित, उपस्थित रहे ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!