ब्रेकिंग न्यूज़
जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
दैनिक इंडिया न्यूज़ ने अनुशासनहीनता के कारण राजन त्रिवेदी को चैनल से निकाला, अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी पैतृक गांव पहुंचकर भावुक हुए सीएम योगी, गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए अधिकारियों संग पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन जी बी एम विश्वविद्यालय, नोएडा में डॉ. अनीता राज की पुस्तकों का भव्य लोकार्पण संपन्न ग्राम किन्तूर में सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा, प्रशासन बेखबर "तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब – महानगर विस्तार में होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा" दैनिक इंडिया न्यूज़ ने अनुशासनहीनता के कारण राजन त्रिवेदी को चैनल से निकाला, अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी पैतृक गांव पहुंचकर भावुक हुए सीएम योगी, गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए अधिकारियों संग पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन जी बी एम विश्वविद्यालय, नोएडा में डॉ. अनीता राज की पुस्तकों का भव्य लोकार्पण संपन्न ग्राम किन्तूर में सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा, प्रशासन बेखबर "तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब – महानगर विस्तार में होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा"
Uncategorized English

खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक

D

Dainik India News

6430 views
खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक
  

धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। परिषदीय विद्यालयों में 31 अक्टूबर से 14 जनवरी तक 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश के मद्देनज़र शनिवार को साल के अंतिम दिन खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर मंडाव सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति मे इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में अभिभावकों संग एक बैठक की गई। जिसमें पठन-पाठन की गुणवत्ता बनाए रखने एंव बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की दिशा में विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों पर निगरानी बनाए रखने पर भी बल दिया गया। मासिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एंव 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों की खंड शिक्षा अधिकारी ने सराहना किया।
बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चें मात्र 5 से 6 घंटे ही यहां अपना समय बिताते हैं। जबकि इनका बाकी का समय अपने अभिभावकों संग ही बीतता है। इसलिए इन्हें घर में भी एक बेहतर शिक्षा का माहौल देने की जरूरत है और इसके लिए अभिभावकों को ही अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
अभिभावक अपने बच्चों के विद्यालय द्वारा दिए गए गृह कार्य की नियमित जांच का एक नियम बना लें। आज विद्यालय में बच्चें ने क्या पढ़ा, क्या होमवर्क दिया गया, इसकी रोजाना जांच करें। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि भले ही विद्यालय द्वारा बच्चों को 15 दिनों की छुट्टी दे दी गई है, लेकिन घर में उनकी निगरानी जरूरी है। उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। विद्यालय के गणित अध्यापक राज बहादुर सिंह ने अभिभावको को बताया कि विद्यालय में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों एवं अभिभावकों को जोड़ा गया है। इन 15 दिनों में भले ही बच्चें विद्यालय न आएं लेकिन ग्रुप की सहायता से पठन-पाठन की प्रक्रिया चलती रहेगी। ऐसे में अभिभावक भी इसकी मानिटरिंग करते रहें। इससे छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि बनी रहेगी।

अभिभावकों से मांगे गए सुझाव

बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की दिशा में अभिभावकों से उनके सुझाव भी मांगे गए। कई अभिभावकों ने अपनी राय भी दिए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक तरफ जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के अभिभावकों की पीठ थपथपाई गयी तो वहीं विद्यालय में कम उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों को इसमें सुधार लाने का आग्रह किया गया।
इस दौरान अनवारूल हक, राज बहादुर सिंह, शिव शरण मल्ल, तुलसी, अच्छे लाल गुप्त, कालिन्द्री गुप्त, वकील सिंह, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!