ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
युवाओं को निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी रखा जाय:सीएम योगी सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण तेज होगी विकास की रफ्तार, योगी सरकार ने पेश किया 3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन 51 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा क्या हमें घर पर कैक्टस /एलोवेरा रखना चाहिए? युवाओं को निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी रखा जाय:सीएम योगी सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण तेज होगी विकास की रफ्तार, योगी सरकार ने पेश किया 3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन 51 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा क्या हमें घर पर कैक्टस /एलोवेरा रखना चाहिए?
उत्तर प्रदेश सरकार English

शांति-सौहार्द के साथ यूपी में मनी बकरीद, नहीं हुई सड़कों पर नमाज़

D

Dainik India News

7578 views
शांति-सौहार्द के साथ यूपी में मनी बकरीद, नहीं हुई सड़कों पर नमाज़

सीएम योगी के निर्देश पर चाकचौबंद रही व्यवस्था, तय स्थानों पर हुई कुर्बानी, अपशिष्ट निस्तारण भी तत्काल

33 हजार से अधिक ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की गई

रंग लाई योगी की अपील, मुस्लिम धर्मगुरु भी आए आगे, ईदगाहों में हुई नमाज़

अप्रिय घटनाओं से निपटने को पुलिस रही मुस्तैद

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ, : बकरीद का पर्व उत्तर प्रदेश में शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी की अपील पर धर्मगुरु भी आगे आए और किसी भी जनपद में सड़क यातायात बाधित कर नमाज़ आदि धार्मिक क्रियाकलाप नहीं हुए। यही नहीं, सभी जिलों में तय और चिन्हित स्थानों पर ही कुर्बानी हुई और इसके तत्काल बाद अपशिष्ट का निस्तारण भी कराया गया।

बीते दिनों, सीएम योगी ने अधिकारियों को बकरीद, श्रावण मास, मुहर्रम आदि पर्व-त्योहारों के मौके पर पुलिस/प्रशासन को अतिरिक्त संवेदनशील रहने को कहा था। साथ ही, सड़क पर यातायात रोक कर नमाज़ पढ़ने से सामान्य जन को होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए इस बावत धर्मगुरुओं से संवाद बनाने के निर्देश भी दिए थे। मुख्यमंत्री के प्रयास का सकारात्मक असर देखने को मिला और कहीं भी सड़क पर नमाज़ नहीं हुई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो इसको लेकर सभी जिलों में पुलिस चौकस रही। अनुमान के मुताबिक प्रदेश में 33 हजार से अधिक ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की गई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बकरीद को लेकर यूपी पुलिस ने 2200 से अधिक संवेदनशील स्थान और हॉट स्पॉट चिन्हित किए थे। पूर्व में पीस कमेटी की 2400 से अधिक गोष्ठियां भी की गईं। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भी पुलिस तैयार दिखी। त्योहार की आड़ में उपद्रवी तत्व किसी भी तरह की परेशानी पैदा करे, उससे निपटने के लिए 238 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 7 कंपनी सीएपीएफ और 7570 अंडर ट्रेनी उपनिरीक्षकों को राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में लगाया गया। बॉडी वॉर्न कैमरा, वाईना कूलर, ड्रोन, हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी गई। राज्य में शांति सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीतिक रूप से 1.25 लाख से अधिक नागरिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा, 'यूपी 112' और एकीकृत पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के लगभग 4,800 पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) को चौबीसों घंटे गश्त कर रही हैं।

यूपी में बन रही शांति और सौहार्द की नई परंपरा सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता मानने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। शांति और सौहार्द के साथ धार्मिक आयोजन होना यूपी में एक परंपरा बनती जा रही है, तो योगी के कानून व्यवस्था ने अन्य राज्यों के सामने नजीर भी पेश किया है। बुल्डोजर मॉडल और धार्मिक स्थलों पर लगे अनावश्यक लाउडस्पीकर की समस्या के सौहार्दपूर्ण निदान के बाद अब सड़क पर नमाज़ पढ़ने की समस्या का आम सहमति से हल पेश करने वाले योगी आदित्यनाथ के लॉ एंड ऑर्डर मॉडल की सराहना हो रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!