ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' डिजिटल सेंटर महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को डिजिटल रूप से प्रदर्शित करता है-सीएम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार सराहनीय कार्य जनपद मऊ महिला दिवस पर महाशिवरात्रि का शक्तिसंबंध: जेपी सिंह चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' डिजिटल सेंटर महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को डिजिटल रूप से प्रदर्शित करता है-सीएम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार सराहनीय कार्य जनपद मऊ महिला दिवस पर महाशिवरात्रि का शक्तिसंबंध: जेपी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

D

Dainik India News

5350 views
विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

◆प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री पहुंचे वाराणसी, पीएम के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा 

◆ मुख्यमंत्री ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया विधि-विधान से दर्शन पूजन 

◆नमो घाट पर मुख्यमंत्री ने काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की तैयारियों को परखा 

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां सेवापुरी ब्लॉक स्थित किसान इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने आगामी 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय काशी दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन भी किया। वहीं उन्होंने कटिंग मेमोरियल में स्कूल में प्रदर्शनी स्टाल का भी निरीक्षण किया।

सीएम योगी ने वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास और उद्घाटित होने वाली योजनाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने नमो घाट पहुंचकर यहां 17 दिसंबर से आरंभ होने जा रहे काशी तमिल संगमम  के दूसरे चरण के कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल का जायजा भी लिया। उन्होंने वाराणसी के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को पीएम के कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। 

मुख्यमंत्री इसके पश्चात श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान से दर्शन पूजन करके प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इसके पश्चात कालभैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। बता दें कि 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान काशी तमिल संगमम के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे साथ ही वाराणसी को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!