ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही सरकार: CM योगी “उत्तर प्रदेश में फिर चला सख्त प्रशासनिक चाबुक: 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले” महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायकों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण मधुबन में आयोजित श्री रामकथा के छठवें दिन प्रभु श्रीराम को हुआ वनवास सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथम" है जो भव्य "आजादी का अमृत महोत्सव" उत्सव का एक हिस्सा है! श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही सरकार: CM योगी “उत्तर प्रदेश में फिर चला सख्त प्रशासनिक चाबुक: 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले” महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायकों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जन्मदिन पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने कराया बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण मधुबन में आयोजित श्री रामकथा के छठवें दिन प्रभु श्रीराम को हुआ वनवास सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथम" है जो भव्य "आजादी का अमृत महोत्सव" उत्सव का एक हिस्सा है! श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार English

विद्युत व्यवस्था में अग्रणी राज्यों की व्यवस्था को प्रदेश में लागू करेगी योगी सरकार 

D

Dainik India News

6098 views
विद्युत व्यवस्था में अग्रणी राज्यों की व्यवस्था को प्रदेश में लागू करेगी योगी सरकार 

उत्तर प्रदेश को विद्युत व्यवस्था के मामले में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सीएम योगी ने की पहल 

यूपीपीसीएल की तीन टीमें गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा डिस्कॉम के अध्ययन के लिए रवाना 

इन राज्यों में किए जा रहे अच्छे कार्यों का अध्ययन कर अपनी संस्तुति यूपीपीसीएल को सौंपेंगी टीमें 

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।बीते 6 वर्षों में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिला है। इस सुधार की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने देश के अग्रणी वितरण निगमों में बेहतर कार्यों का अध्ययन कर उसे प्रदेश में लागू करने का निर्णय किया है। इसके लिए सरकार ने विद्युत विभाग की तीन टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा है। यह टीमें 23 से 25 अगस्त तक गुजरात, मध्य प्रदेश तथा हरियाणा डिस्कॉम में किए जा रहे अच्छे कार्यों का अध्ययन कर अपनी संस्तुति उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) को सौपेंगी। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास में निरंतर जुटे हुए हैं। उनकी मंशा प्रदेश को विद्युत व्यवस्था के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने की है।

डिस्कॉम की रेटिंग में अग्रणी हैं ये तीनों राज्य 

उत्तर प्रदेश पावर कारापोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि यूपीपीसीएल की वितरण कंपनियों द्वारा मीटरिंग, बिलिंग, कलेक्शन एवं वितरण के कार्यों में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पावर फाइनेंस कारपोरेशन द्वारा की जा रही डिस्कॉम की रेटिंग में देश के अग्रणी राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश तथा हरियाणा के डिस्काम्स में मीटरिंग, बिलिंग, कलेक्शन एवं वितरण इत्यादि से संबंधित कार्यों का अध्ययन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तीन टीमों का गठन किया गया है। प्रबंध निदेशक (केस्को) सैमुअल पाल के नेतृत्व में 09 सदस्यीय टीम गुजरात गई है। इसी तरह मध्यांचल डिस्काम के निदेशक वाणिज्य योगेश कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम मध्य प्रदेश गई है। वहीं पूर्वांचल डिस्काम के निदेशक वाणिज्य राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम हरियाणा जाएगी। 

बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन करेंगी टीमें 

यह तीनों टीमें डिस्काम के अंतर्गत मीटरिंग, बिलिंग कलेक्शन एवं वितरण तंत्र के विषय में अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेस का बारीकी से अध्ययन करेंगी। इसमें उपभोक्ताओं की बिलिंग की संपूर्ण व्यवस्था, मीटरिंग, राजस्व संग्रहण किन-किन माध्यमों से और किस प्रकार किया जा रहा है, एनर्जी अकाउंट बनाने की व्यवस्था, फीडर/डीटी एनर्जी आडिट प्रयोग किए जा रहे विभिन्न एप एवं आईटी सिस्टम को समझा जाएगा। यही नहीं, ट्रांसफार्मर्स की क्षतिग्रस्तता एवं उसके मरम्मत किए जाने के संबंध में क्या कार्यवाही की जा रही है, उपभोक्ता की शिकायत अटेंड करने की क्या प्रणाली है, कार्मिकों के संवाद एवं संदेश प्रणाली के लिए क्या सिस्टम है, अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों की प्रोत्साहन योजना किस प्रकार की है और डिस्काम रेटिंग में सुधार लाने तथा संबंधित तकनीकी एवं इनोवेटिव प्रैक्टिसेस जैसी चीजों को देखा जाएगा। भ्रमण के बाद प्रत्येक टीम अपना प्रजेंटेशन एवं आख्या एक सप्ताह में अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!