ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
बिना अनुमति जनपद मुख्यालय छोड़ने पर 14 अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश ,2 दिनों में स्पष्टीकरण दें , अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई - जिलाधिकारी मऊ <strong>मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों</strong><strong>को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं</strong> पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी भारतीय परंपरा ही वैश्विक संकटों का समाधान: गृहमंत्री लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम दबंग भूमि माफिया के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी से की शिकायत इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश बिना अनुमति जनपद मुख्यालय छोड़ने पर 14 अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश ,2 दिनों में स्पष्टीकरण दें , अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई - जिलाधिकारी मऊ <strong>मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी पर प्रदेशवासियों</strong><strong>को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं</strong> पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी भारतीय परंपरा ही वैश्विक संकटों का समाधान: गृहमंत्री लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम दबंग भूमि माफिया के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी से की शिकायत इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश
Uncategorized English

वारियर्स डिफेंस एकेडमी के छात्र आईएमए पासिंग आउट परेड में होंगे सहभागी

D

Dainik India News

5079 views
वारियर्स डिफेंस एकेडमी के छात्र आईएमए पासिंग आउट परेड में होंगे सहभागी

राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के गौरवशाली पल के साक्षी बनने चले छात्र-जितेंद्र प्रताप सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित रक्षा प्रशिक्षण संस्थान वारियर्स डिफेंस एकेडमी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का दल भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में विशेष आमंत्रण पर सहभागी बनने के लिए देहरादून रवाना हुआ। इस दल को राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने विधिवत वाहन पूजन और फ्लैग-ऑफ कर सफल व सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वारियर्स डिफेंस एकेडमी के प्रबंध निदेशक गुलाब सिंह ने मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह यात्रा हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी और उन्हें सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी।”

विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ विजय घोष किया और सेना में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेते हुए प्रस्थान किया। छात्रों के चेहरों पर आईएमए पासिंग आउट परेड के गौरवशाली क्षणों का साक्षी बनने की खुशी और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था।

यह यात्रा विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होने और भारतीय सेना के गौरवशाली परंपराओं को समझने का अवसर प्रदान करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!