ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक 1500 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए-सीएम दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का संपन्न गंगा आरती के साथ सम्पन्न भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में नामित पार्षदों का गरिमामय अभिनंदन “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक 1500 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए-सीएम दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का संपन्न गंगा आरती के साथ सम्पन्न भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में नामित पार्षदों का गरिमामय अभिनंदन “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” संस्कृत-शोभायात्रा से दिल्ली में गूंजेगा संस्कृत का स्वर
Uncategorized English

लोकतंत्र की रक्षा में सेनानियों का रहा है अविस्मरणीय योगदान - यशवंत सिंह

D

Dainik India News

6368 views
लोकतंत्र की रक्षा में सेनानियों का रहा है अविस्मरणीय योगदान - यशवंत सिंह

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति ने मांग की- सरकार नौ अगस्त को राष्ट्रीय पर्व घोषित करे

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा में लोकतंत्र सेनानियों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। यह योगदान केवल सन् पचहत्तर - सतहत्तर तक सीमित नहीं है। इसकी वजह से आगे भी कोई तानाशाह हमारे लोकतंत्र की तरफ टेढ़ी नज़र से देखने की हिम्मत नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि इस देश में जो सम्मान स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को हासिल है, वही सम्मान लोकतंत्र रक्षा संग्राम में भाग लेने के लिए लोकतंत्र सेनानियों को भी हासिल है। इस सम्मान की वजह से हमारी आपकी जिम्मेदारी भी बड़ी है।

अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर मंगलवार को दारुलशफा के कामनहाल में हुए लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि आज हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश ने अपनी इस बड़ी जिम्मेदारी का अबतक ठीक से निर्वाह किया है। इसके तहत समिति ने राष्ट्रहित में चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का प्रभावी आंदोलन चलाया।

उन्होंने कहा कि अब इस आंदोलन को गाँव स्तर पर ले जाने की जरूरत है। विधान परिषद सदस्य यशवन्त सिंह ने कहा कि समिति ने भारतीय संस्कृति और भारत के गौरवशाली अतीत को सम्मान देने के लिए "जय हस्तिनापुर अभियान" भी चलाया जिसे भारत सरकार और उत्तरप्रदेश सरकार ने भी संज्ञान में लिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान फिर चलाने की जरूरत है।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धान्जलि दी गयी तथा भारत सरकार से नौ अगस्त को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की गयी। सम्मेलन की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने की। संचालन सचिव आर पी अवस्थी ने किया। सम्मेलन को लोकतंत्र सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, कृष्णदत्त पाठक, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार कामिल, हरिश्चन्द्र राय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, उमाशंकर वर्मा, मुस्तफा हुसैन, प्रशांत मिश्र, रामकृष्ण राठौर, रामेश्वर दयाल, दीनानाथ वर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, रामप्रकाश शर्मा, रामआधार यादव, उदयवीर सिंह चौहान, सुभाष जायसवाल, देवेंद्र प्रसाद सिंह, राधे लाल वाजपेयी, दुर्गा प्रसाद, रामरानी, सहदेव सिंह, बाबू राम त्यागी, पवन जैन, अशोक गुप्ता, सरदार सुखवीर सिंह और युसूफ खां आदि ने भी सम्बोधित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!