ब्रेकिंग न्यूज़
शराब की बोतलों में मानक से कम मिली अल्कोहल की तीव्रता, दो विक्रेता गिरफ्तार | वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना | जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | शराब की बोतलों में मानक से कम मिली अल्कोहल की तीव्रता, दो विक्रेता गिरफ्तार | वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना | जाने आप अपने भीतर क्या बो रहे हैं? | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, राष्ट्र के लिए मंगलकामना : जितेंद्र प्रताप सिंह | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण |
हाइलाइट न्यूज़
दिल्ली-एनसीआर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़: बांग्लादेश से जुड़े तार, महिला डॉक्टर गिरफ्तार संस्कृतभारती न्यास की दो दिवसीय अखिल भारतीय गौष्ठी, बेंगलूर मे लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- जितेन्द्र प्रताप सिंह विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया अद्वितीय प्रदर्शन यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सीएम योगी ने कही बड़ी बात : मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा  उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत नोएडा के बाद लखनऊ में भी जस्ट डायल के खिलाफ गहराया विवाद, जल्द हो सकती है FIR दिल्ली-एनसीआर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़: बांग्लादेश से जुड़े तार, महिला डॉक्टर गिरफ्तार संस्कृतभारती न्यास की दो दिवसीय अखिल भारतीय गौष्ठी, बेंगलूर मे लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- जितेन्द्र प्रताप सिंह विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का किया अद्वितीय प्रदर्शन यज्ञ से शरीर, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सीएम योगी ने कही बड़ी बात : मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा  उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं की संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2024 स्वीकृत नोएडा के बाद लखनऊ में भी जस्ट डायल के खिलाफ गहराया विवाद, जल्द हो सकती है FIR
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

D

Dainik India News

5274 views
लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राजनाथ सिंह बोले— 2027 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नितिन गडकरी ने कहा— अगले दो वर्षों में यूपी का हाईवे नेटवर्क अमेरिका से बेहतर होगा

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मुंशी पुलिया फ्लाईओवर, खुर्रमनगर फ्लाईओवर और कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

राजनाथ सिंह ने भारत की आर्थिक प्रगति पर दिया बड़ा बयान

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत पर जोर देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2014 में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब यह 5वें स्थान पर है। आने वाले 2-3 वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।"

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा परिवर्तन केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क, रेलवे, हवाई और जल परिवहन में ऐतिहासिक निवेश किया जा रहा है, जिससे देश की लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रक्षा मंत्री का अभिनंदन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को "लखनऊ के अभिभावक और प्रदेश के मार्गदर्शक" के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा, "राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ की जनता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में लखनऊ का अभूतपूर्व विकास हुआ है, और वे लगातार प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत करवा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि "लखनऊ को आज एक आदर्श स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। फ्लाईओवर, चौड़ी सड़कें, मेट्रो रेल, साइकिल ट्रैक, और अत्याधुनिक परिवहन सुविधाएं इसे देश के सबसे सुंदर शहरों में शामिल करने की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।"

लखनऊ में हाईवे और फ्लाईओवर नेटवर्क से बदलेगा यातायात परिदृश्य

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सड़क विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि "लखनऊ में यातायात को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास और हाईवे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। 2017 से पहले यहां का ट्रैफिक प्रबंधन अत्यंत कठिन था, लेकिन अब सरकार योजनाबद्ध तरीके से इस समस्या का समाधान कर रही है।"

उन्होंने कहा कि "खुर्रमनगर फ्लाईओवर और मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के निर्माण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। आने वाले समय में लखनऊ को जाम मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।"

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सभापति पवन सिंह चौहान, महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक ओपी शर्मा, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक नीरज बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक सिंह अधिकारी, अमित टंडन, तूफानी, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व सम्मानित जनता उपस्थित रही।

कार्यक्रम में लोहिया नगर से पार्षद राकेश मिश्र भी ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल ने इस स्वागत को कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित जनता ने भारत माता के जयकारे लगाए और मंत्रियों का अभिनंदन किया

https://youtu.be/bdaq_OFAfpc?si=-4M-A2DAqN3GHAaB

इस ऐतिहासिक आयोजन ने लखनऊ के विकास और उत्तर प्रदेश की प्रगति की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ा, जहां सरकार और जनता के बीच मजबूत संबंध और संपूर्ण प्रदेश के समृद्ध भविष्य की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!