ब्रेकिंग न्यूज़
आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? |
हाइलाइट न्यूज़
श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री दोहरे हत्याकांड का पचास हजार इनामियां अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल एंटी रोमियो टीम ने मनचले को किया गिरफ्तार बेसिक शिक्षा का "हमारे आंगन हमारे बच्चे"बीकेटी में बाल विकास पुष्टाहार का सामूहिक कार्यक्रम सम्पन्न किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस की निष्पक्ष विवेचना अत्यन्त आवश्यक,किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने: मुख्यमंत्री Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री दोहरे हत्याकांड का पचास हजार इनामियां अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल एंटी रोमियो टीम ने मनचले को किया गिरफ्तार बेसिक शिक्षा का "हमारे आंगन हमारे बच्चे"बीकेटी में बाल विकास पुष्टाहार का सामूहिक कार्यक्रम सम्पन्न किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस की निष्पक्ष विवेचना अत्यन्त आवश्यक,किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने: मुख्यमंत्री Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ में विदेशी वस्तुओं की होली दहन, अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट पर प्रतिबंध की मांग

D

Dainik India News

25 views
लखनऊ में विदेशी वस्तुओं की होली दहन, अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट पर प्रतिबंध की मांग

स्वदेशी जागरण मंच के ‘स्वदेशी जन जागरण मार्च’ में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का नारा

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ — स्वदेशी जागरण मंच ने रविवार, 10 अगस्त को राजधानी लखनऊ में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने के संकल्प के साथ ‘स्वदेशी जन जागरण मार्च’ का आयोजन किया। मार्च विकासनगर स्थित शंकर भगवान तिराहे से रानी लक्ष्मीबाई सेक्टर तिराहे तक निकाला गया, जहां विदेशी वस्तुओं की होली दहन और ‘टॉप’ के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

यह कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच अवध प्रांत, भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल और सहयोगी व्यापारिक संगठनों के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में अमृतेश कुमार मृत्युंजय, हनुमत सिंह, अमित सिंह, अमित अग्रवाल, कैलाश चंद शाह, कन्हैयालाल वर्मा, प्रेमचंद, अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, हेमराज, नवीन चंद्र गुप्ता, आशीष शर्मा, अभिषेक, रीना गुप्ता, अंजली सिंह, और नरेंद्र सिंह देवडी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा) धर्मेन्द्र मिश्रा,जी एन भट्ट, देवजीत पाण्डेय, शिवपाल सिंह, नीलिमा त्रिपाठी, दिवाकर गुप्ता,पवन पराशर, चंद्राकर त्रिवेदी, देव जीत पाण्डेय, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, हनुमान पाण्डेय, बीएन शुक्ला,नागरिक,सहित क्षेत्र के संभ्रांत व्यापारी बंधु और विभिन्न समवैचारिक संगठन शामिल हुए।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया और अपने परिवार व परिचितों को भी स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने का वचन दिया। वक्ताओं ने कहा कि देश का भविष्य स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग में ही निहित है। इससे स्थानीय व्यवसाय को बल मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान कई व्यापारियों ने अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि ये प्लेटफॉर्म छोटे व्यापारियों के अस्तित्व पर सीधा खतरा हैं और लोगों को इनसे खरीदारी बंद कर देनी चाहिए।

मार्च के अंत में आयोजकों ने जोर देकर कहा कि ‘लोकल के लिए वोकल’ होना आज की सबसे बड़ी देशभक्ति है और विदेशी कंपनियों के बहिष्कार से ही भारत आर्थिक रूप से मज़बूत बन सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!