ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
विधान सभा में मुख्यमंत्री का वक्तव्य:राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गोली मारकर लूट कांड के दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” FDA Report Sparks Debate: Allegations Once Dismissed as "Conspiracy" Now Gaining Scientific Validation काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं : योगी आदित्यनाथ कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता विधान सभा में मुख्यमंत्री का वक्तव्य:राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गोली मारकर लूट कांड के दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रचेतना के नवजागरण का पर्व—बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं : जितेंद्र प्रताप सिंह “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” FDA Report Sparks Debate: Allegations Once Dismissed as "Conspiracy" Now Gaining Scientific Validation काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं : योगी आदित्यनाथ कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता
Uncategorized English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

D

Dainik India News

19 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ 15 जुलाई 2024 ,लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदेश में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले सात वर्षों में प्रदेश में ‘हर घर बिजली-निर्बाध बिजली’ का संकल्प तेजी से पूरा हो रहा है। हर गांव और मजरे तक बिजली पहुंचाई जा रही है, और आज प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के बिजली आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी के बीच 15 मार्च से 30 जून तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अनपरा, हरदुआगंज, ओबरा, पारीछा और जवाहरपुर में 22 थर्मल परियोजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। उन्होंने घाटमपुर, पनकी, ओबरा-सी और जवाहरपुर में निर्माणाधीन इकाइयों के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी के साथ संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित हो रही ओबरा डी, अनपरा ई और मेजा तापीय परियोजना-द्वितीय चरण के अलावा, टीएचडीसी के साथ निर्माणाधीन खुर्जा तापीय परियोजना के कार्य को भी तेज करने की अपेक्षा की। इन परियोजनाओं से प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। रिहंद बांध और ओबरा जलाशय के आसपास पम्प स्टोरेज प्लांट स्थापित करने की संभावना का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2018-19 में एक दिन में सर्वाधिक 20,062 मेगावॉट की मांग रही, जो इस साल 13 जून को 30,618 मेगावॉट तक पहुंच गई थी। आम जनता की सुविधा के लिए इस वर्ष गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई। मुख्यमंत्री ने पारेषण तंत्र को और बेहतर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने नए सब स्टेशन स्थापित करने से पूर्व आवश्यकता का अध्ययन करने का निर्देश दिया और अगले पांच वर्षों की आवश्यकता के अनुरूप नए सब स्टेशनों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही। गांवों और नगरीय क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने पर त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए। ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने वाली एजेंसियों के कार्यों का अवलोकन करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर/हेल्पलाइन पर आने वाली हर कॉल को अटेंड करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बिजली कनेक्शन चार्ज में एकरूपता लाने और अनावश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज को कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराने और बिल की राशि का संग्रह करने की सबसे बड़ी चुनौती को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने ओवरबिलिंग और लेट बिलिंग से उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को दूर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बिजली चोरी को रोकने और मीटर रीडर के काम की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों में उत्साह की बात कही और अधिकाधिक लोगों तक इस योजना को पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। अयोध्या के साथ-साथ सभी नगर निगमों को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर, उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सभी डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियन्ताओं की सहभागिता रही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!