ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ग्राम उत्कर्ष समारोह को सम्बोधित किया ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा स्मार्ट या साजिश? यूपी में ‘स्मार्ट मीटर’ बना जनता का सबसे बड़ा झटका—बिल 85% तक उछले, लोग खुद उखाड़ रहे मीटर” बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अर्पित की श्रद्धांजलि लोकराग की अनुगूंज से गूंज उठा अकादमी परिसर : सुचरिता गुप्ता और जितेन्द्र चौरसिया की स्वर-सरिता से सजा लोकोत्सव का भव्य आगाज़ जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ग्राम उत्कर्ष समारोह को सम्बोधित किया ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा स्मार्ट या साजिश? यूपी में ‘स्मार्ट मीटर’ बना जनता का सबसे बड़ा झटका—बिल 85% तक उछले, लोग खुद उखाड़ रहे मीटर” बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अर्पित की श्रद्धांजलि लोकराग की अनुगूंज से गूंज उठा अकादमी परिसर : सुचरिता गुप्ता और जितेन्द्र चौरसिया की स्वर-सरिता से सजा लोकोत्सव का भव्य आगाज़
उत्तर प्रदेश सरकार English

रामेश्वर की भूमि से आये अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार राज राजेश्वर की धरती

B

Bhargav Bhargav

6024 views
रामेश्वर की भूमि से आये अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार राज राजेश्वर की धरती

 वणक्कम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रही काशी 

मिनी इंडिया कहे जाने वाली काशी में मिटेगी उत्तर और दक्षिण की दूरियां 

पीएम मोदी शनिवार को बीएचयू में करेंगे काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन

 कृषि, संस्कृति, साहित्य, संगीत, खानपान, हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट व कला का होगा आदान-प्रदान 

काशी के बाद अयोध्या और प्रयागराज का भी भ्रमण करेंगे तमिल मेहमान 

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। रामेश्वर की भूमि से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए राज राजेस्वर की धरती सज कर तैयार हो गयी है। मिनी इंडिया कहे जाने वाले वाराणसी में दक्षिण और उत्तर भारत का भेद मिटने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन शनिवार को करेंगे। काशी की जनता ने तमिलनाडु से आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। काशी नगरी में भी तमिल संगमम् को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित वाराणसी के घाटों पर सजावट और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बनारस में काशी तमिल संगमम् का क्रेज इस बात से भी पता चल रहा है कि लोग यहां के पारंपरिक अभिवादन 'हर हर महादेव' के साथ ही तमिल के 'वणक्कम' (प्रणाम) का भी संबोधन कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शनिवार को दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचेंगे। एक महीने तक चलने वाले काशी तमिल संगमम् का शुभारंभ करने के साथ ही प्रधानमंत्री तिरुक्कुरल और काशी-तमिल संस्कृति पर लिखी गई पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे। पीएम तमिलनाडु के मठ मंदिरों के आदिनम (महंतों) का सम्मान करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। पीएम तमिलनाडु से आये 200 से अधिक  विद्यार्थियों से संवाद भी कर सकते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी होगा। पीएम करीब दो घंटे काशी में बिताएंगे। एक महीने तक चलने वाले संगमम में तमिल साहित्य, शिक्षा, संस्कृति, खानपान का भी प्रदर्शन होगा। तमिलनाडु से आने वाले मेहमान काशी का भ्रमण करेंगे इसके बाद उनका अयोध्या और प्रयागराज जाने का भी कार्यक्रम है। 

आगामी 16 दिसम्बर तक चलने वाले काशी तमिल संगमम् में कुल 75 स्टाल लगाए गए हैं, जो कृषि, संस्कृति, साहित्य, संगीत, खानपान, हैंडलूम व हेंडीक्राफ्ट, लोककला के माध्यम से दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच सेतु का काम करेंगे। इन उत्पादों में तमिलनाडु के जीआई और ओडीओपी उत्पाद भी शामिल हैं। काशी के भी कुछ आर्टिजन जीआई उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। 

इस पूरे आयोजन को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों या उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति की समस्या के समाधान लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम नम्बर 0542-2508550 व 9140037137 जारी किया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!