ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया भारत सरकार के मंत्री सड़क परिवहन श्री नितिन गडकरी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में भारतीय सड़क कांग्रेश 81वाँ वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन एवं प्रदर्शनी का अवलोकन व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। भानु प्रकाश पाण्डेय बने विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा के प्रांत अध्यक्ष,अरविंद पाण्डेय जिलाध्यक्ष गोरक्षा बने बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश राममय वातावरण में विधान परिषद सदस्य पवन चौहान ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष को शुभकामनाए प्रदान की मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी मुख्यमंत्री ने जनपद चन्दौली में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया भारत सरकार के मंत्री सड़क परिवहन श्री नितिन गडकरी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में भारतीय सड़क कांग्रेश 81वाँ वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन एवं प्रदर्शनी का अवलोकन व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। भानु प्रकाश पाण्डेय बने विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा के प्रांत अध्यक्ष,अरविंद पाण्डेय जिलाध्यक्ष गोरक्षा बने बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें खैराबाद बाजार में किया पैदल मार्च कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश राममय वातावरण में विधान परिषद सदस्य पवन चौहान ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष को शुभकामनाए प्रदान की
लेख / शोध English

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार

D

Dainik India News

5929 views
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन  धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड पाठ से लेकर सेवा कार्यों तक कार्यक्रमों की रही बहार

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ ।केंद्रीय रक्षामंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड पाठ समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर के पार्किंग स्थल पर हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ व आरती के उपरांत विशेष रूप से बनवाए गए 74 किलो के बड़े लड्डू का केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अतिथियों को तुलसी की माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उनकी अद्भुत कार्य क्षमता प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि वे अपने संकल्प के साथ निरंतर राष्ट्रसेवा में आगे बढ़ें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने नकल अध्यादेश लाकर प्रदेश की शिक्षा को नई दिशा दी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे रत्न का नेतृत्व मिला, जिनकी सेवाओं से पूरा विश्व परिचित है। रक्षा मंत्री के रूप में ऑपरेशन सिंधु और अन्य अभियानों से आतंकवादियों के अड्डों को समाप्त किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी के लखनऊ के विकास के सपने को राजनाथ सिंह साकार कर रहे हैं। फ्लाईओवर, रिंग रोड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों से लखनऊ मॉडल शहर के रूप में उभरा है। उन्होंने उनके शतायु जीवन की कामना की।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के 11 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और 11 स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में मनोहर सिंह, संयुक्ता भाटिया, ब्रजकिशोर द्विवेदी, सुशील भट्ट, विनोद सोनकर, रामचंद्र चौरसिया, जी.एन. सेठ, राजेंद्र श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पुरी, बिंदेश्वरी जायसवाल, प्रेम सिंह रावत शामिल रहे। चार धर्मगुरुओं का भी सम्मान किया गया।

महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 74 दीप जलाकर रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ठाकुरगंज टीवी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और तीन वाटर कूलर का उद्घाटन किया। लाला लाजपत राय वार्ड में पार्षद राघव राम तिवारी ने 75 कन्याओं का पूजन कर वस्त्र वितरित किए। मध्य विधानसभा में साकेत शर्मा व संदीप शर्मा ने मलिन बस्ती के बच्चों को भोजन व वस्त्र वितरित किए। राजीव बाजपेई ने संगीत मय सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन किया। गणेश वर्मा व दीपक साहू ने टूरियागंज और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में फल, जूस, दूध वितरित किया। कैंट विधानसभा में महेंद्र राजपूत, कुलदीप मिश्रा व पवन लोधी ने सहस्रेश्वर मंदिर, कृष्णा नगर में फल व मिष्ठान वितरित किया। राम सिंह वाल्मीकि द्वारा हवन पूजन और तहरी भोज का आयोजन किया गया। संत शरण वर्मा ने गोकुल गौशाला में 75 गांव के चारे की व्यवस्था की।

पूर्व विधानसभा में विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में 74 पौधे लगाए गए। नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर और भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। दून पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ केक काटा और उपहार वितरित किए गए।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव व कार्यकर्ताओं ने पश्चिम विधानसभा में पूर्व संध्या पर मणिमहेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। सिख समुदाय ने उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य लखविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में सदर गुरुद्वारे में अरदास की और कैंटोनमेंट वृद्धाश्रम में भोजन वितरण किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ चौक स्थित शाहमीना साहब के दरबार में फूलों की चादर चढ़ाकर रक्षा मंत्री के दीर्घायु जीवन की दुआ मांगी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोतीनगर बाल अनाथाश्रम में बच्चों को भोजन वितरित कर दीर्घायु की कामना की। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क इलाज व जांच शिविर का आयोजन किया गया। जगह-जगह वृक्षारोपण और भंडारों का भी आयोजन किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!