ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यूपी के ओडीओपी की धूम 15 दिसंबर तक बढ़ी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की तिथि:समाज कल्याण विभाग 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने सत्र 2016-17 के मूल्यांकन कार्य के पारिश्रमिक का अब तक नहीं किया भुगतान अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और स्मृति प्रतिमा भेंट समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यूपी के ओडीओपी की धूम 15 दिसंबर तक बढ़ी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की तिथि:समाज कल्याण विभाग 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वध ले जा रहे 09 राशि गोवंश (बछड़े) , एक बोलेरो मैक्स पिकअप,व स्कार्पियो के साथ तीन अभियुक्तको किया गिरफ्तार <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने सत्र 2016-17 के मूल्यांकन कार्य के पारिश्रमिक का अब तक नहीं किया भुगतान अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और स्मृति प्रतिमा भेंट समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र
उत्तर प्रदेश English

योगी सरकार द्वारा गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकार

D

Dainik India News

21 views
योगी सरकार द्वारा गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकार

सीएम योगी ने निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

सरकार ओबीसी आरक्षण हेतु प्रतिबद्ध थी एवं समय सीमा के भीतर ही सारी कार्यवाही कर ली: सीएम योगी

अब ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे निकाय चुनाव, दो दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी करने की मिली इजाजत

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज 27 मार्च, नई दिल्ली/लखनऊ। उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए योगी सरकार के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव को लेकर योगी सरकार द्वारा बनाए गए ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार्य कर लिया है। साथ ही कोर्ट ने दो दिनों के भीतर निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को बाधित करने के विपक्ष के मंसूबों को करारा झटका लगा है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी आयोग की रिपोर्ट स्वीकार कर ओबीसी आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराने का आदेश स्वागत योग्य है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण हेतु प्रतिबद्ध थी एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये समय सीमा के भीतर ही सारी कार्यवाही कर ली। उन्होंने कहा कि विधि सम्मत तरीके से आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध ढंग से नगरीय निकाय चुनाव कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

बता दें कि निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर विपक्ष के लोगों ने बैकडोर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करवाई थी और सरकार के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश की थी। मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के तत्काल निकाय चुनाव कराने का निर्णय दिया था, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया था कि प्रदेश सरकार दलित, पिछड़ा समेत समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित है। बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। हम बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव नहीं कराएंगे। 

इसके बाद सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन किया था और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिस पर 27 मार्च को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तत्काल चुनाव कराने के आदेश पर रोक लगाते हुए ओबीसी आरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए गठित आयोग को 31 मार्च के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 75 जिलों का दौरा किया और सर्वे के बाद नौ मार्च को  सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। वहीं आयोग की रिपोर्ट और सिफारिशों को सरकार ने 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया था। जिस पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के पक्ष में फैसला दिया है और आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार्य कर लिया है। साथ ही ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव कराने की अनुमति दे दी है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!