ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
अराजक तत्वों से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में बलवा ड्रिल का भव्य आयोजन राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे राष्ट्र को राममय बनने की तैयारी लखनऊ यूनीवर्सिटी व रामस्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुँचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते-मनीष सिसोदिया “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील अराजक तत्वों से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में बलवा ड्रिल का भव्य आयोजन राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे राष्ट्र को राममय बनने की तैयारी लखनऊ यूनीवर्सिटी व रामस्वरूप मेमोरियल यूनीवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुँचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते-मनीष सिसोदिया “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” ‘पायजामे का नाड़ा खींचना दुष्कर्म का प्रयास’ बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील
उत्तर प्रदेश सरकार English

योगी सरकार की रामराज्य की परिकल्पना हुई साकार, हर कोई नजर आया राम में लीन

D

Dainik India News

15 views
योगी सरकार की रामराज्य की परिकल्पना हुई साकार, हर कोई नजर आया राम में लीन

जय श्रीराम के नारे से गूंज रहा अयोध्या धाम, राम भक्तों की टोली में दिख रहा उत्साह 

 प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अपने राम लला और योगी सरकार के दिव्य-भव्य-नव्य अयोध्या धाम को देखने उमड़े श्रद्धालु

लता चौक से श्रीराम मंदिर तक रंगोली की सज्जा कर रामराज्य के वैभव को उकेर रहे हैं 200 कलाकार  

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या 15 जनवरी: अयोध्या में इन दिनों बस एक ही नाम, एक ही धुन और एक ही नारा गुंजायमान हो रहा है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व मकर संक्राति पर शुरू हुए विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में श्रीराम की महिमा के बखान से राम नाम की धुन और जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। यहां कानों पर बस राम भक्ति के भजन के स्वर ही पड़ रहे थे। लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम अपने अराध्य श्रीराम लला के दर्शन के लिए बढ़ते वक्त जगह-जगह अपने ही निराले अंदाज में भजन-कीर्तन कर रहे थो तो सैकड़ों कलाकार रामराज्य के वैभव को रंगोली से सड़क पर उकेर रहे थे। इस बीच, हर दस कदम पर सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के जवान योगी सरकार द्वारा अयोध्या में की गई चाक-चौबंद सुरक्षा की मुस्तैदी को बयां कर रहे थे। अयोध्या धाम में लता चौक से लेकर श्रीराम मंदिर तक ये सभी नजारे देखने को मिले। स्पष्ट है, राममय वातावरण के जिस दृश्य की योगी सरकार ने परिकल्पना की थी वह राम राज्य के रूप में हकीकत में साकार होता दिख रहा है। ये रामराज्य की परिकल्पना की ही महिमा है जिसके कारण हर कोई राम में रमा नजर आ रहा है और इसी को साकार कर योगी सरकार ने सनातन धर्म के अधूरे सपने को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। 

रंगोली बना कलाकार बयां कर रहे अपना उत्साह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को दोबारा उसके पौराणिक वैभव को स्थापित करने का जो सपना देखा था, वह पूरा और साकार होने लगा है। मकर संक्रांति के अवसर पर योगी सरकार द्वारा कलयुग में स्थापित त्रेतायुगीन अयोध्या धाम के पौराणिक वैभव को देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जो राम धुन में रमे हुए थे। वहीं, उनके स्वागत में अयोध्यावासी भी बड़ी संख्या में जगह-जगह पलके बिछाए हुए थे। अवध यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट के 200 कलाकार लता चौक से श्रीराम मंदिर तक करीब 2 किलोमीटर रोड पर रामराज्य के वैभव को अपनी रंगोली से उकेर रहे थे। वह डबल डिवाइडर रोड के दोनों किनारे और बीच में रंगोली बना अपना उत्साह बयां कर रहे थे। इसके साथ ही अयोध्या धाम के भीतरी हिस्से में नवनिर्मित राम पथ, धर्म पथ, भक्त‍ि पथ और रामजन्मभूमि पथ पर फसाड लाइटिंग, म्यूरल पेंटिंग, विंटेज विक्टोरियन सोलर टेल लैंप, आर्टिस्टिकली डिजाइंड आर्क लैंप, प्रॉपर पेवमेंट, इनलैंड ड्रेनेज व कॉनक्रीट लेआउट कैरियज वे, ग्रीनरी इनेबल्ड डिवाइडर आनंद की अनुभूति करा रही थी। वहीं, सुरक्षा के मद्​देनजर हर दस कदम पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का बोध करा रही थी। इतना ही नहीं आर्मी की डोगरा रेजीमेंट ने भी च्प्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था, जो जनमानस को सुरक्षा का सुखद अहसास करा रही थी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!