ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 120 जोड़ें झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन समस्त प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं:कुणाल मल्होत्रा ब्रती महिलाओं ने उगते हुए भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पीएम आवास ग्रामीण के तहत यूपी को मिला अतिरिक्त 1.44 लाख घरों का कोटा दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का समापन गंगा आरती के साथ सम्पन्न राम-कृष्ण मठ निरालानगर मे आयोजित श्रद्धांजली सभा में राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जे पी सिंह ने श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी को अर्पित किये श्रद्धा सुमन लखनऊ पुलिस की प्रशंसनीय पहल - जे पी सिंह सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 120 जोड़ें झूलेलाल चेट्रीचण्ड्र महोत्सव-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ, 13 मार्च को भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन समस्त प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं:कुणाल मल्होत्रा ब्रती महिलाओं ने उगते हुए भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पीएम आवास ग्रामीण के तहत यूपी को मिला अतिरिक्त 1.44 लाख घरों का कोटा दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का समापन गंगा आरती के साथ सम्पन्न राम-कृष्ण मठ निरालानगर मे आयोजित श्रद्धांजली सभा में राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जे पी सिंह ने श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी को अर्पित किये श्रद्धा सुमन लखनऊ पुलिस की प्रशंसनीय पहल - जे पी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

योगी आदित्यनाथ ने संभाली यूपी की कमान, दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) व 20 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

D

Dainik India News

28 views
योगी आदित्यनाथ ने संभाली यूपी की कमान, दो डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्रियों  (स्वतंत्र प्रभार) व 20 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

हरिंद्र सिंह/ डीडी इंडिया न्यूज

राज्यपाल जी ने योगी आदित्यनाथ जी को उ0प्र0
के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी

बिस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने आज यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर राज्यपाल जी ने मुख्यमंत्री जी की मंत्रणा से नियुक्त किये गये 02 उप मुख्यमंत्रियों श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की ही मंत्रणा से नियुक्त किए गए 16 कैबिनेट मंत्रियों 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।


कैबिनेट मंत्री के रूप में श्री सुरेश कुमार खन्ना, श्री सूर्य प्रताप शाही, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रीमती बेबी रानी मौर्य, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्री जयवीर सिंह, श्री धर्मपाल सिंह, श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, श्री अनिल राजभर, श्री जितिन प्रसाद, श्री राकेश सचान, श्री अरविन्द कुमार शर्मा, श्री योगेन्द्र उपाध्याय, श्री आशीष पटेल, श्री संजय निषाद ने शपथ ली।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में श्री नितिन अग्रवाल, श्री कपिल देव अग्रवाल, श्री रवीन्द्र जायसवाल, श्री सन्दीप सिंह, श्रीमती गुलाब देवी, श्री गिरीश चन्द्र यादव, श्री धर्मवीर प्रजापति, श्री असीम अरुण, श्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, श्री दयाशंकर सिंह, श्री नरेन्द्र कश्यप, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री अरुण कुमार सक्सेना, श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शपथ ली।


राज्य मंत्री के रूप में श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, श्री दिनेश खटीक, श्री संजीव गोंड, श्री बलदेव सिंह ओलख, श्री अजीत पाल, श्री जसवन्त सैनी, श्री रामकेश निषाद, श्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, श्री संजय गंगवार, श्री बृजेश सिंह, श्री के0पी0 मलिक, श्री सुरेश राही, श्री सोमेन्द्र तोमर, श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, श्री राकेश राठौर गुरु, श्रीमती रजनी तिवारी, श्री सतीश शर्मा, श्री दानिश आजाद अंसारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने शपथ ली।


कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जूबिन इरानी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ0 संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर ने भी शिरकत की।


शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन0 बीरेन सिंह शामिल हुए।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने भी शिरकत की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जे0पी0 नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राधा मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!