ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
ग्रेटर नोएडा के युवक की संदिग्ध हालत में मौत: बुलंदशहर में नहर किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका • बेहतर नेतृत्व में आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवाओं का बेहतरीन रहा प्रदर्शन • यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए • यात्री की सूझबूझ और 112 की तत्परता से टली बड़ी परेशानी • उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान'' हेतु 17 सितंबर तक करें आवेदन • श्री हरभजराम कृपादेवी ट्रस्ट अस्पताल ने किया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन • ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा , • पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन • ग्रेटर नोएडा के युवक की संदिग्ध हालत में मौत: बुलंदशहर में नहर किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका • बेहतर नेतृत्व में आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवाओं का बेहतरीन रहा प्रदर्शन • यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए • यात्री की सूझबूझ और 112 की तत्परता से टली बड़ी परेशानी • उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान'' हेतु 17 सितंबर तक करें आवेदन • श्री हरभजराम कृपादेवी ट्रस्ट अस्पताल ने किया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन • ग्रीष्मकालीन यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन सेवा , • पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी में बेटियां अब खुद भी करेंगी अपनी सुरक्षा 

D

Dainik India News

• 8339 views
यूपी में बेटियां अब खुद भी करेंगी अपनी सुरक्षा 

सीएम योगी 14 अक्टूबर को मिशन शक्ति के अगले चरण की करेंगे शुरुआत 

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार मिशन शक्ति के अगले चरण में बेटियों को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने का प्रयास करेगी, ताकि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए विभिन्न विभागों को सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं। इसके तहत न सिर्फ बेटियों को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने का प्रयास किया जाएगा, बल्कि उन्हें विभिन्न महिला कानूनों से भी परिचित कराया जाएगा, जिससे वो समय पड़ने पर अपने अधिकारों और योगी सरकार द्वारा की गई पहलों का लाभ ले सकें। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के साथ मिशन शक्ति के अगले चरण की शुरुआत हो रही है। 

बीसी सखियों समेत स्वयं सहायता समूहों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर 

मिशन शक्ति अभियान के लिए विभागवार प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार ग्राम्य विकास विभाग के तहत 36816 ग्राम पंचायतों में 18-40 वर्ष आयु वर्ग की बीसी सखियों तथा 18-40 वर्ष आयु वर्ग की समूह सखियों, कृषि आजीविका सखियों, स्वास्थ्य सखी, विद्युत सखी तथा स्वयं सहायता समूह को स्थानीय महिला पुलिस के माध्यम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर मास्टर ट्रेनर के रूप में दक्ष किया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। 

चलाया जाएगा दुर्गा शक्ति मेगा सेफ्टी वर्कशॉप 

इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत दुर्गा शक्ति मेगा सेफ्टी वर्कशॉप के अंतर्गत बालिका गृहों में आवासित बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कराई जाएंगी। शक्ति कार्यशालाओं के तहत समस्त जनपदों में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत गठित स्थानीय व आंतरिक परिवाद समितियों का प्रशिक्षण व अभिमुखीकरण भी किया जाएगा। 

महिला दलों के साथ स्कूली बेटियों को भी मिलेगा प्रशिक्षण 

युवा कल्याण विभाग निर्भया योजना के अंतर्गत महिला मंगल दलों को आत्मरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करेगा।  वहीं, उच्च शिक्षा विभाग भी छात्राओं को आपातकाल में आत्मसुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, जूडो का प्रशिक्षण प्रदान कराने की व्यवस्था करेगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग के सहयोग से प्रत्येक जनपद में महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान का भी संचालन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रोजेक्ट वीरांगना के अंतर्गत गृह विभाग के सहयोग से 11 हजार पीटीआई शिक्षकों को प्रशिक्षि्त करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालयों की 40 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!