ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का किया अवलोकन कागजों पर गौशालाएं,सड़क पर मृत अवस्था में गायें क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” प्रवीण गर्ग वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शंकर महाबले महासचिव निर्वाचित भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इंदिरा नगर में मानवीय संवेदना का सशक्त प्रकटीकरण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का किया अवलोकन कागजों पर गौशालाएं,सड़क पर मृत अवस्था में गायें क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 विनायक पुरम में गूंजी दिव्य कथा — आध्यात्मिक चेतना के महासागर में डूबे श्रद्धालु” प्रवीण गर्ग वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शंकर महाबले महासचिव निर्वाचित भागवत-शरणागति : पूर्णाहुति के उपरान्त दिव्य अनुग्रह की अनुभूति और कालतत्त्व का रहस्योद्घाटन “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इंदिरा नगर में मानवीय संवेदना का सशक्त प्रकटीकरण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित
Uncategorized English

यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड

D

Dainik India News

24 views
यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड

जितेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ, 21 अप्रैल। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में योगी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को केंद्र सरकार से न सिर्फ समर्थन मिल रहा है बल्कि अच्छे कार्य के लिए यूपी को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के स्वच्छ विरासत अभियान को देश के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड (2022-2023) के लिए चुना गया है। अभियान को बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट (Best Practices to improve the living environment) 2022-23 में पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार सैनिटेशन कैटेगरी में दिया जाएगा। भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से इसकी घोषणा की गई है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी आगामी 25 अप्रैल को नई दिल्ली में हडको इण्डिया हैविटेड सेंटर में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। 

चलाया गया 10 दिन का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के नगरों को ‘गुड टू ग्रेट’ बनाते हुए वैश्विक जी सीटी (GCity) बनाने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में  14 जनवरी 2023 यानी मकर संक्रांति के दिन से पतंग महोत्सव के साथ  ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान की शुरुआत की गई। इसमें प्रदेश के 75 पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया। इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन जैसी गतिविधियों के माध्यम से घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में जनभागीदारी को शामिल किया गया। 10 दिन के इस सफल अभियान का समापन 24 जनवरी को यूपी स्थापना दिवस के दिन गौपूजा के साथ किया गया। 

देश भर से आए थे दावेदार

भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड 2022-23 के लिए देश भर से इन्ट्री प्राप्त की गई थी। इसमें, स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से भी इन्ट्री भेजी गई। कई चरणों के परीक्षण के बाद जूरी ने ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को फील्ड विजिट के लिए चुना। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम ने बीती 3 अप्रैल को लखनऊ के इमामबाड़ा, रेसीडेंसी समेत कई स्थलों का निरीक्षण भी किया। कई चरणों के परीक्षण के बाद ही ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को प्रतिष्ठित हडको अवार्ड बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट 2022-23 में पुरस्कार के लिए चुना गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!