ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं 4 अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लूट/छिनैती के 06 मोबाईलफोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद प्रधानमन्त्री मोंदी के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के उद्धाटन कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चंडीगढ़ में विधायी प्रारूपण के महत्व और लोकतंत्र में उसकी भूमिका पर दिया मार्गदर्शन जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em> शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि&nbsp; उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं 4 अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लूट/छिनैती के 06 मोबाईलफोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद प्रधानमन्त्री मोंदी के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के उद्धाटन कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चंडीगढ़ में विधायी प्रारूपण के महत्व और लोकतंत्र में उसकी भूमिका पर दिया मार्गदर्शन जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है वन महोत्सव : C.M.YOGI <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em> शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि&nbsp;
Uncategorized English

काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर

D

Dainik India News

16 views
काकोरी की धरती पर सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण, भारत की महाशक्ति बनने की राह पर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,काकोरी/लखनऊ, 9 अगस्त: उत्तर प्रदेश के काकोरी में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, डाक अनावरण किया, और संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने काकोरी शहीद मंदिर के बाहर बच्चों के साथ सेल्फी भी ली, और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "अब भारत का समय आ गया है। दुनिया की कोई शक्ति हमें महाशक्ति बनने से रोक नहीं सकती।" उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में दिए गए पंच प्रण को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि इन प्रणों को आत्मसात करने से भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।

सीएम योगी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की उन्नति की सराहना की और कहा कि भारत अगले 2 वर्षों में दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन को ब्रिटिश राज की कायरता का प्रमाण बताते हुए कहा कि उस समय अंग्रेजों ने 4,679 रुपए की लूट के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए और शहीदों को बिना सुनवाई के फांसी पर लटका दिया।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव में आयोजित 'वीरों को नमन' सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होते हुए, सीएम योगी ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान लघु फिल्म, नृत्य नाटिका और वीर गायन जैसे सांस्कृतिक आयोजनों का भी मंचन हुआ।

सीएम योगी ने कहा कि एकता और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए, भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया।

उन्होंने आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान की घोषणा की, जिसमें उत्तर प्रदेश के साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, और अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!