ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना मोहम्मदाबाद गोहना में की जन सुनवाई गीता ज्ञान के माध्यम से भगवान कृष्ण ने बताया किस तरह इंसान कर सकता है ईश्वर के दर्शन भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में राजधानी से पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरा राष्ट्रवादी जनसैलाब: प्रयागराज कुंभ मेले से सुधा( गुड्डा)लापता +919454104399 जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न दोहरीघाट:सरयू नदी में मिला चांदी का 21 किलो वजनी शिवलिंग चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ,जल्द ही चोर होंगे पुलिस के गिरफ्त में लखनऊ उत्तर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना मोहम्मदाबाद गोहना में की जन सुनवाई गीता ज्ञान के माध्यम से भगवान कृष्ण ने बताया किस तरह इंसान कर सकता है ईश्वर के दर्शन भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में राजधानी से पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरा राष्ट्रवादी जनसैलाब: प्रयागराज कुंभ मेले से सुधा( गुड्डा)लापता +919454104399 जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न दोहरीघाट:सरयू नदी में मिला चांदी का 21 किलो वजनी शिवलिंग चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ,जल्द ही चोर होंगे पुलिस के गिरफ्त में
Uncategorized English

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा! भीड़ के बीच दबे पांव घूम रहा था मोबाइल चोर , जीआरपी कैंट की सटीक कार्रवाई से खुली बड़ी वारदात

D

Dainik India News

25 views
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा! भीड़ के बीच दबे पांव घूम रहा था मोबाइल चोर , जीआरपी कैंट की सटीक कार्रवाई से खुली बड़ी वारदात

दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी।वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की भीड़भाड़ और अफरातफरी के बीच एक ऐसा शख्स बेखौफ घूम रहा था, जिसकी नजरें मुसाफिरों की जेब और हाथ में पकड़े मोबाइल पर थीं। लेकिन उसे क्या पता था कि इस बार उसका सामना किसी आम मुसाफिर से नहीं, बल्कि वर्दी में खामोशी से निगरानी कर रही जीआरपी कैंट की टीम से होने वाला है।

13 अप्रैल की दोपहर करीब 1:10 बजे, प्लेटफार्म नंबर 1 के काशी छोर पर अचानक जीआरपी की टीम ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। टीम को शक था, लेकिन अगले चंद मिनटों में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया!

गिरफ्तार शख्स की पहचान 'आशिक' पुत्र अजीउल्ला निवासी वार्ड नंबर-12, मछरहट्टा, थाना रामनगर, जिला वाराणसी के रूप में हुई। उम्र करीब 30 साल। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो कीमती एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनके IMEI नंबरों से पुष्टि हुई कि वे चोरी के हैं।

फोन नंबर 1: Realme (ब्लू कलर) - बिना सिम

फोन नंबर 2: Oppo (सिल्वर कलर) - बिना सिम

इन दोनों मोबाइल्स से जुड़े केस:

मुकदमा संख्या 85/25 धारा 303(2) BNS

मुकदमा संख्या 48/25 धारा 303(2) BNS
गिरफ्तारी के बाद दोनों केसों में धारा 317(2) BNS की भी वृद्धि की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह लंबे समय से यात्रियों के मोबाइल उड़ाने का काम कर रहा था और भीड़भाड़ वाले स्टेशन को अपना सबसे आसान शिकार समझता था।

कार्रवाई में शामिल टीम:

प्रभारी निरीक्षक: हेमंत सिंह

उपनिरीक्षक: अशोक कुमार ओझा, आनंद कुमार यादव

हेड कांस्टेबल: अहमद नवाज, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार

रेलवे सुरक्षा की नई कहानी:
इस पूरी कार्रवाई को ADG रेलवे प्रकाश डी., DIG राहुल राज, SP रेलवे अभिषेक यादव, और DSP कुँवर प्रभात सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अंजाम दिया गया। यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क पर करारी चोट मानी जा रही है।

क्या ये गिरफ्तारी सिर्फ शुरुआत है?
क्या 'आशिक' किसी बड़े गिरोह का मोहरा है? क्या रेलवे स्टेशनों पर संगठित तरीके से चोरी का रैकेट चल रहा है? पुलिस अब इस एंगल से भी जांच में जुट गई है।

न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!