ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
क्या है भक्ति मार्ग- पंडित कृष्ण कुमार तिवारी • Union Cabinet Approves New Education Policy: A Landmark Reform After 36 Years • 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी • जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेंटी की बैठक • <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em> • "संस्कृत, सभी की भाषा है, ज्ञान का उद्भवक है" • आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण • "श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भव्य श्री राम कथा का होगा आयोजन" • क्या है भक्ति मार्ग- पंडित कृष्ण कुमार तिवारी • Union Cabinet Approves New Education Policy: A Landmark Reform After 36 Years • 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी • जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेंटी की बैठक • <em>सहारा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी से किडनी के ऑपरेशन में मिली सफलता</em> • "संस्कृत, सभी की भाषा है, ज्ञान का उद्भवक है" • आर्यन खान और परिवार पर गंभीर आरोप: हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर किया अगवा, सात माह तक यौन शोषण • "श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भव्य श्री राम कथा का होगा आयोजन" •
Uncategorized English

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय मऊ द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन

D

Dainik India News

• 22540 views
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय मऊ द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन


दैनिक इंडिया न्यूज़ , मऊ। जनपद के आर्थिक सशक्तिकरण और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय मऊ के तत्वावधान में मेगा क्रेडिट कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान किए गए।


कैंप के उपरांत अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) ने जानकारी दी कि सभी बैंकों को मिलाकर कुल 445 लाभार्थियों को लगभग 14.45 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। यह पहल न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम बनी, बल्कि जिले में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना को भी सुदृढ़ करने वाली सिद्ध हुई।


कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत युवाओं को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को वित्तीय संबल प्रदान कर उन्हें रोजगार खोजने वाले से रोजगार सृजित करने वाले के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।


यूनियन बैंक के क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि बैंक जनपद के समग्र आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के क्रेडिट कैंप भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन जनपद में वित्तीय समावेशन और उद्यमिता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!