ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरण किए गये उपकरण बाढ़ से पहले सतर्कता: एनडीआरएफ द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक का किया निरीक्षण गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का विराट दृश्य : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन मऊ में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका सम्मेलन को सम्बोधित किया बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ग्राम उत्कर्ष समारोह को सम्बोधित किया पुनर्विकसित शहीद स्मारक स्थल का हुआ लोकार्पण,गुम हुए शहीदों के इतिहास को किया गया ताजा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरण किए गये उपकरण बाढ़ से पहले सतर्कता: एनडीआरएफ द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक का किया निरीक्षण गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का विराट दृश्य : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पुलिस लाइन मऊ में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका सम्मेलन को सम्बोधित किया बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ग्राम उत्कर्ष समारोह को सम्बोधित किया पुनर्विकसित शहीद स्मारक स्थल का हुआ लोकार्पण,गुम हुए शहीदों के इतिहास को किया गया ताजा
उत्तर प्रदेश सरकार English

मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका

D

Dainik India News

25 views
मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली :मेरठ के सरधना थाना इलाके के मढ़ियाई गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी को गंगनहर में फेंक दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

घटना के अनुसार, मढ़ियाई गांव का रहने वाला सल्लू मियां मजदूरी करता है। वह अपनी ढाई साल की बेटी इकरा को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसे घुमाने ले जा रहा है। बच्ची अपने पिता के पीछे-पीछे चल दी। जब वे गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गंगनहर पर पहुंचे, तो सल्लू ने इकरा को गोदी में उठा लिया। जैसे ही वह पानी की ओर बढ़ा, इकरा घबरा गई और अपने पिता के सीने से लिपटकर "पापा-पापा" चिल्लाने लगी। इसके बावजूद, सल्लू ने निर्दयता से अपनी बेटी को अपने सीने से छुड़ाया और गंगनहर में फेंक दिया।

इकरा को गंगनहर में फेंकते समय सल्लू को जरा भी रहम नहीं आया। बच्ची जब पानी में फेंकी गई, तो वह एक बार भी ऊपर नहीं आई। सल्लू वहीं खड़ा रहा और देखता रहा कि इकरा मर गई या जिंदा है। जब उसे यकीन हो गया कि इकरा डूब चुकी है और वह जिंदा नहीं बची होगी, तब वह वहां से वापस घर लौट आया।

सल्लू के चार बच्चे थे, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा था। पहले ही उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अब उसने अपनी ढाई साल की बेटी इकरा को गंगनहर में धक्का देकर मार दिया। अब केवल उसका एक बेटा ही बचा है। पुलिस को शक है कि जिन दो बेटियों की संदिग्ध मौत हुई है, कहीं उन्हें भी सल्लू ने किसी साजिश के तहत तो नहीं मार डाला। फिलहाल सरधना पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सल्लू से पूछताछ कर रही है।

इस घटना ने पूरे मेरठ को झकझोर कर रख दिया है और लोग इस निर्दयी पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मेरठ की जनता का कहना है कि ऐसे जल्लादों को 1000 बार भी फांसी दी जाए तो कम है,लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील किया है ऐसी सजा मिले जिससे एक नजीर बन जाए कि भविष्य में इस तरह की गलती करने के लिए कोई सोच ना सके। पुलिस की जांच के बाद ही इस हृदयविदारक घटना के सभी पहलू स्पष्ट हो पाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!