ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10 लोगों को जिला बदर करने के दिये आदेश • Governor Awards Degrees at Moeuddin Chishti University Convocation, Discusses NIRF Ranking • एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति • सख़्ती:अवैध स्टैंडों को अगले 48 घंटों के भीतर समाप्त करने के लिए कार्रवाई:सीएम • 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  • मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया • मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान • The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. • जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10 लोगों को जिला बदर करने के दिये आदेश • Governor Awards Degrees at Moeuddin Chishti University Convocation, Discusses NIRF Ranking • एक्सिस बैंक की कस्टमर मीट में दो दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति • सख़्ती:अवैध स्टैंडों को अगले 48 घंटों के भीतर समाप्त करने के लिए कार्रवाई:सीएम • 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान  • मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया • मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान • The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. •
Uncategorized English

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 10130 views

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े विभागों के निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्यों को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ , उत्तर प्रदेश । मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली बैठक के अंतर्गत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । इस अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग , शिक्षा विभाग , कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के साथ ही जिला कार्यक्रम विभाग को भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जाना है ।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बेहतर कार्य योजना तैयार कर इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने साफ - सफाई हेतु नगर पालिका / नगर पंचायतें , पंचायती राज विभाग को विशेष निर्देश दिए । मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर रोगों, जल जनित रोगों तथा गर्म मौसम से संबंधित रोगों से बचाव , रोकथाम एवं उपचार हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए । मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायतों को क्षेत्रों में नालियों/कचरो की सफाई करवाना, फागिंग, लार्विसाइडल स्प्रे तथा साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर संचारी रोग एवं दस्तक रोग से संबंधित पोस्टर लगाने के निर्देश दिए , जिससे लोग जागरूक हों । मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान के तहत जो भी नोडल लगाए गए हैं वे माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य कराएंगे जिसकी जानकारी नोडल से प्रतिदिन ली जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संचारी रोग के सफल अभियान के लिए ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी कर दें जिससे संबंधितों  के द्वारा लापरवाही पर कार्यवाही निर्धारित की जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में भी दवा छिड़काव एवं फागिंग का कार्य संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अवश्य कराएं। उन्होंने अन्य विभागों के लिए भी निर्धारित कार्यों को अभियान के दौरान नियमित रूप से करने को कहा। दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित फ्रंटलाइन वर्कर्स (आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री) द्वारा घर-घर जाकर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के साथ ही कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाना है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने पिछले अभियान के दौरान जिन विकास खंडों में फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है , उन विकास खंडों में फ्रंट लाइन वर्कर्स की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा , जिससे दस्तक अभियान को सफल बनाया जा सके।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला कृषि अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!