ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न लखनऊ में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक अभियान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी तेज दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम <em>COPD दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, लगाया निः शुल्क चिकित्सा शिविर</em> बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य की अध्यक्षता में विभागों की बैठक हुई संपन्न जी एस टी को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, अधिकारियों किया निर्देशित ,आगामी 6 माह में 4 लाख की बृद्धि का लक्ष्य जालसाजों ने श्रमिकों का कार्ड बनाने के नाम पर लाखों ठगे “पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब” श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न लखनऊ में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक अभियान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी तेज दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम <em>COPD दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, लगाया निः शुल्क चिकित्सा शिविर</em> बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य की अध्यक्षता में विभागों की बैठक हुई संपन्न जी एस टी को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, अधिकारियों किया निर्देशित ,आगामी 6 माह में 4 लाख की बृद्धि का लक्ष्य जालसाजों ने श्रमिकों का कार्ड बनाने के नाम पर लाखों ठगे “पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब”
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार,

D

Dainik India News

28 views
मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार,

स्मार्ट नगर पालिका परिषदों की योजना और नगरों की आय वृद्धि पर जोर

‘कृष्ण लोक’ और ‘लव कुश पार्क’ जैसे थीम पार्कों के निर्माण की योजना से सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर निकायों की कार्यप्रणाली, नगरीय परिवहन, स्मार्ट सुविधाओं और वित्तीय सुदृढ़ता के लिए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरों के समुचित विकास के लिए नवाचार, अनुशासन और तकनीकी समावेशन आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण हितैषी इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहित करने से अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। वर्तमान में 15 नगरों में 700 ई-बसें संचालित हो रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि 15 वर्ष से अधिक पुरानी डीजल और सीएनजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर उन्हें स्क्रैप किया जाए तथा इनके स्थान पर ई-बसों को लाया जाए। निजी ई-बस संचालकों को भी सिटी बस सेवा में अवसर दिया जाए। इनके किराए को रेगुलेट किया जाए, पार्किंग स्थान और रूट तय हों तथा इन्हें समीपवर्ती कस्बों से जोड़ा जाए।

शहरी क्षेत्रों में पार्किंग की बढ़ती चुनौती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था को मांग, स्थान और समय के अनुरूप सुव्यवस्थित किया जाए। शुल्क प्रणाली में समरूपता लाई जाए और स्थानीय दुकानदारों, कार्यालय कर्मचारियों आदि के लिए मासिक पास की व्यवस्था हो। अवैध वसूली की किसी भी स्थिति में अनुमति न दी जाए।

विज्ञापन होर्डिंग्स पर एकरूपता लाते हुए मुख्यमंत्री ने खतरनाक व अवैध होर्डिंग्स को हटाने और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को वरीयता देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विज्ञापनों में किसी महापुरुष की प्रतिमा या चित्र का विकृति न हो।

सभी नगर निकायों में अचल संपत्तियों से संबंधित प्रक्रियाओं जैसे नामांतरण, पंजीयन, वसीयत आदि में एक समान प्रक्रिया और शुल्क लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि यह व्यवस्था सभी निकायों में शीघ्र लागू हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों की नगर पालिका परिषदों को स्मार्ट नगर निकायों में विकसित करने की कार्ययोजना बनाई गई है। इनमें डिजिटल गवर्नेंस, प्रदूषण मॉनीटरिंग, स्मार्ट पार्किंग, स्मार्ट लाइटिंग, डिजिटल लाइब्रेरी, वेंडिंग जोन, ऑडिटोरियम, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स आदि की व्यवस्था की जाएगी। इन निकायों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा। इस हेतु बजट आवंटित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में वेस्ट मटेरियल से निर्मित शिवालिक पार्क की सराहना करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम सीमा में ‘कृष्ण लोक’ पार्क और अयोध्या में ‘लव कुश पार्क’ तथा ‘श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र’ की स्थापना की जाए। इन पार्कों में भगवान राम, कृष्ण और लव-कुश के जीवन से जुड़ी कथाओं को 3-डी मॉडल, लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए।

नगर निकायों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने और आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्तियों की प्रक्रिया बिना देरी पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर निकायों को अपनी आय बढ़ाने के लिए म्युनिसिपल बॉण्ड जैसे ठोस प्रयासों पर बल दिया। लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा के बाद अब वाराणसी और प्रयागराज में भी इस माह म्युनिसिपल बॉण्ड जारी किए जाएंगे। अगले वित्तीय वर्ष में गोरखपुर, मेरठ और कानपुर नगर निगमों को भी इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने बरसात प्रारंभ होने से पूर्व सभी नगरीय निकायों में ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने, जलभराव से निपटने के लिए समय से तैयारी करने और आवश्यकता अनुसार नए नाले निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्ट्रीट डॉग्स की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया।

यह समीक्षा बैठक नगरीय व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, तकनीक और जनहित को प्राथमिकता देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!