ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर फब्तियां कसने/अश्लील हरकत करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों के परिजनों को कांग्रेसी जनों ने किया सम्मानित सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -डॉ प्रदीप द्विवेदी बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर फब्तियां कसने/अश्लील हरकत करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों के परिजनों को कांग्रेसी जनों ने किया सम्मानित सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -डॉ प्रदीप द्विवेदी
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में लगभग 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

D

Dainik India News

5857 views
मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में लगभग 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बहराइच में लगभग 35.38 करोड़ रुपये लागत की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री जी ने इन सीटू योजनान्तर्गत कृषक सेवा समिति थैलिया के श्री ओम प्रकाश, कृषक विकास समिति टेण्डवा सिस्टीपुर के श्री नीरज कुमार व श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अन्तर्गत कृषक विकास समिति सोहरवा की श्रीमती पार्वती देवी को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी भेंट की।
ज्ञातव्य है कि आज जनपद बहराइच में 30 करोड़ रुपये से अधिक की 87 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 05 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक धनराशि की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग की 03, उत्तर प्रदेश प्राजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 निर्माण इकाई-22 की 3, जिला पंचायत की 62, यू0पी0 सिडको की 12, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 की 05, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 08 एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लि0 की 05 योजनाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यहां विभिन्न विभागों से सम्बन्धित लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी विकास परियोजनाओं का एकमात्र ध्येय लोककल्याण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भारत सरकार की प्रत्येक योजना प्रत्येक जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंच रही है। इसी क्रम में आज बहराइच एवं अयोध्या में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। जनपद अयोध्या में एक आयुर्वेद कॉलेज का शिलान्यास किया गया। साथ ही, आज प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 500 आयुष-हेल्थ वेलनेस सेण्टर का लोकार्पण एवं 250 आयुष-हेल्थ वेलनेस सेण्टर शिलान्यास किया गया। प्रदेश के 75 जनपदों को नवीन 750 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर की सौगात मिल रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद बलरामपुर में प्रधानमंत्री जी ने 11 दिसम्बर 2021 को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण किया था। यह योजना सन् 1972 में बनी थी, इस योजना को 2017 तक पिछली सरकारें पूरा नहीं कर पायीं। वर्तमान प्रदेश सरकार ने विगत चार वर्षाें मंे इसे पूरा कराकर प्रधानमंत्री जी के करकमलों से इसका लोकार्पण किया गया। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 30 लाख किसानों की 15 लाख हेक्टेयर की खेती को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यही विकास की सोच होती है। जनपद बहराइच के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज एक सपना था। प्रधानमंत्री जी ने इस सपने को हकीकत में बदला। जनपद में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का शुभारम्भ कर दिया गया है। यहां पर महर्षि बालार्क के नाम पर जिला अस्पताल का नामकरण किया गया है। महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देते हुए जनपद बहराइच में मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोई भी सच्चा राष्ट्र भक्त आक्रांताओं के सामने कभी सिर नहीं झुका सकता, वह न अपने पद से हटेगा, न डिगेगा, न ही झुकेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इन महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया था। वर्तमान सरकार इनको सम्मान देने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजाद भारत को एकता व अखण्डता को सूत्र में बांधने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल थे। सरदार पटेल के नाम पर भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की है। वर्तमान केन्द्र सरकार सरदार पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में प्रत्येक गरीब को निःशुल्क खाद्यान्न, आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन प्रदान कर रही है। साथ ही, नौजवानों को नौकरी एवं रोजगार की गारण्टी मिली है। वर्तमान में प्रदेश सरकार के स्तर से निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण करवाया जा रहा है। आगामी 28 दिसम्बर से प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करते हुए, सबको निःशुल्क वैक्सीन प्रदान की जा रही है। कोरोना एक महामारी है। कोविड वैक्सीन ही इसका सुरक्षा कवच है, इसलिए सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है, तो काम दमदार होता है। दमदार कार्य से विकास के कार्य मजबूती के साथ जनता-जनार्दन को उपलब्ध होते हैं। आज प्रदेश में कोई भी पेशेवर माफिया किसी गरीब की सम्पत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता। केन्द्र व प्रदेश सरकारें पूरी मेहनत व ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। आज कोई भी आतंकवादी भारतीय सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि उसके दुस्साहस का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है, जिससे विकास अपनी ऊंचाईयों को छू रहा है। उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से जनपद बहराइच, बलरामपुर तथा गोण्डा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गयी है। प्रदेश में यह विकास की नई कहानी है।
इसके पूर्व आयोजित कार्यक्रम को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी सम्बोधित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!