ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
बेघरों को घर दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल दान देनेवाला दानी कौन? हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns छोटे-मोटे अपराधों पर जेल नहीं, जुर्माना लागू करेगी — 300-400 कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई विद्युत कर्मियों को मिले सुरक्षा उपकरण — नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा, सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता दीवार के विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण   बेघरों को घर दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल दान देनेवाला दानी कौन? हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns छोटे-मोटे अपराधों पर जेल नहीं, जुर्माना लागू करेगी — 300-400 कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई विद्युत कर्मियों को मिले सुरक्षा उपकरण — नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा, सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता दीवार के विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण  
उत्तर प्रदेश सरकार English

बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा

D

Dainik India News

16 views
बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा  बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा

जितेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में देश सेवा और संस्कार का मिलेगा संगम

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।
पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर बैरियर डिफेंस एकेडमी, लखनऊ में दिनांक 10 जून को एक भव्य महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ शिक्षा और प्रशासन जगत से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन के प्रेरणास्रोत हैं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं बैरियर डिफेंस एकेडमी के संरक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, जिनके आध्यात्मिक, राष्ट्रवादी और शिक्षाप्रद दृष्टिकोण के चलते यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

इस अवसर पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा—

"सनातन धर्म केवल पूजा का मार्ग नहीं, अपितु यह जीवन जीने की सर्वोच्च प्रणाली है। जब युवाओं में धर्म, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन एक साथ पनपते हैं, तब भारत को नए सेनानी, अधिकारी और संस्कारी नागरिक प्राप्त होते हैं।"

बैरियर डिफेंस एकेडमी और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी केवल कोचिंग संस्थान नहीं, बल्कि एक जीवन निर्माण केंद्र हैं, जहां छात्रों को डिफेंस परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ देशभक्ति और जीवन मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। इन संस्थानों की नींव गुलाब सिंह ने रखी, जो जितेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं को न केवल एक बेहतर करियर बल्कि एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं।

गुलाब सिंह के बारे में कहा जाता है—

"हर पर्व, हर राष्ट्रीय त्योहार – होली, दीपावली, 26 जनवरी, 15 अगस्त या बड़ा मंगल – सभी को वे विद्यार्थियों के लिए उत्सव का अवसर बना देते हैं। संस्थान का वातावरण इतना आत्मीय होता है कि छात्र अपने को किसी संस्था में नहीं, बल्कि एक बड़े परिवार का हिस्सा मानते हैं।"

हर वर्ष देशभर से हजारों युवा डिफेंस सेक्टर में करियर की उम्मीद लेकर लखनऊ आते हैं। यहां उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के साथ-साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ाया जाता है। संस्था से निकलने वाले छात्र न केवल सेना, वायुसेना और अन्य सेवाओं में चयनित होते हैं, बल्कि देश के प्रति उनके मन में गहरी प्रतिबद्धता भी होती है।

10 जून को होने वाले भंडारे में शामिल होकर छात्रगण और आमजन भगवान श्री हनुमान जी के प्रसाद का लाभ लेंगे। साथ ही, यह आयोजन उनके भीतर सेवा, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करेगा।

"भविष्य के अधिकारी जब हनुमान जी के चरणों में बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे, तो उनका हृदय संस्कारों और कर्तव्यबोध से ओतप्रोत हो उठेगा। सेवा और श्रद्धा से ही राष्ट्र निर्माण होता है।"

यह आयोजन इस बात का सजीव प्रमाण है कि सनातन परंपरा और आधुनिक राष्ट्रनिर्माण में कोई विरोध नहीं है, बल्कि दोनों मिलकर युवा पीढ़ी को एक नई दिशा दे सकते हैं। जितेंद्र प्रताप सिंह और गुलाब सिंह जैसे दूरदर्शी नेतृत्व के कारण लखनऊ एक ऐसे प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, जहां से संस्कारयुक्त, अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ अधिकारी देश की सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!