ब्रेकिंग न्यूज़
पीढ़वल मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम | योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | पीढ़वल मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम | योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास |
हाइलाइट न्यूज़
02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी मुख्यमंत्री के फर्जी ओ0एस0डी0 नें किया फोन , जिलाधिकारी मऊ पर अवैध काम कराने हेतु बनाया दबावजिलाधिकारी नें दर्ज कराया एफ० आई ० आर० <strong>भव्य दीपोत्सव में दिव्य होंगे रामलला</strong> <strong>अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय</strong> मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी मुख्यमंत्री के फर्जी ओ0एस0डी0 नें किया फोन , जिलाधिकारी मऊ पर अवैध काम कराने हेतु बनाया दबावजिलाधिकारी नें दर्ज कराया एफ० आई ० आर० <strong>भव्य दीपोत्सव में दिव्य होंगे रामलला</strong> <strong>अयोध्या दीपोत्सव में झांकियों ने बनाया माहौल राममय</strong> मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए स्पोर्ट्स मीट में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
उत्तर प्रदेश सरकार English

मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान स्वास्थ्य-सुरक्षा शिविर 21 व 22 अगस्त को

D

Dainik India News

25 views


नीलाम्बुज त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज़,मऊ। लोकतंत्र की सजग चेतना और जनमत के प्रहरी माने जाने वाले मान्यता प्राप्त पत्रकारों की स्वास्थ्य-सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तर प्रदेश शासन ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की है। राज्य एवं जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों तथा उनके आश्रितों को एमएमजेएए योजना के अंतर्गत चिकित्सा-सुविधाओं का सुगम, सुव्यवस्थित और निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने हेतु 21 एवं 22 अगस्त 2025 को लखनऊ स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश मुख्यालय के सभागार में द्विदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्टेट हेल्थ एजेंसी (सांची) के तत्वावधान में संपन्न होगा और पत्रकार समुदाय के लिए स्वास्थ्य-सुरक्षा का एक सशक्त आधार निर्मित करेगा।


अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र ने अवगत कराया कि राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों का अभिलेखीय विवरण पूर्व से ही बीआईएस (लाभार्थी पहचान प्रणाली) के डेटाबेस में संरक्षित है। ऐसे पत्रकार एवं उनके आश्रित, जिन्होंने अब तक आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन नहीं किया है अथवा किसी कारणवश कार्ड प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, उन्हें इस शिविर में सहभागिता कर अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने का सुअवसर प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं, पूर्व में निर्गत आयुष्मान कार्डों का विधिवत अद्यतन भी किया जाएगा, जिससे चिकित्सीय सुविधाओं के उपभोग में किसी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी बाधा शेष न रहे।


शिविर की प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप से परिभाषित की गई है। इस अवसर पर नवीन परिवार अथवा अतिरिक्त सदस्य को सम्मिलित करने की कार्यवाही नहीं की जाएगी। केवल वे ही मान्यता प्राप्त पत्रकार आवेदन के पात्र होंगे, जिनका विवरण पूर्व से बीआईएस डेटाबेस में उपलब्ध है। जिनके आयुष्मान कार्ड में नाम, जन्म-वर्ष अथवा लिंग संबंधी विवरण आधार अभिलेख से असंगत पाया गया है, वे शिविर स्थल पर आधार पुनः ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर अपने अभिलेखों का समुचित संशोधन करा सकेंगे। तत्पश्चात अद्यतन विवरण सहित नवीन आयुष्मान कार्ड प्राप्त अथवा डाउनलोड किया जा सकेगा।


यह पहल केवल एक प्रशासनिक आयोजन भर नहीं, बल्कि पत्रकार समुदाय के स्वास्थ्य-संरक्षण के प्रति शासन की उत्तरदायी प्रतिबद्धता का सशक्त संकेत है। अपर निदेशक सूचना ने समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारों से आह्वान किया है कि वे इस द्विदिवसीय शिविर में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और योजना के अंतर्गत प्रदत्त चिकित्सा-लाभ का पूर्णतः उपभोग करें। स्वास्थ्य-सुरक्षा के इस सुदृढ़ उपक्रम से न केवल पत्रकारों की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि वे निर्भीक, निःस्वार्थ और समर्पित भाव से अपने लोकतांत्रिक दायित्वों का निर्वहन भी अधिक सशक्त रूप में कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!