ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के बाद अब योगी सरकार ने त्रुटिरहित मूल्यांकन का रखा लक्ष्य  मुख्यमंत्री आवास में गायत्री यज्ञ: विश्व-शांति और मानव कल्याण दिया संदेश गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की सरकारी धन से निजी वैभव का आरोप : ग्राम प्रधान-ब्लॉक अधिकारियों की मिलीभगत से मंदिर का मार्ग बंद, बुजुर्ग दंपति पर प्राणघातक हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की हार्दिक शुभकामनाएं बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के बाद अब योगी सरकार ने त्रुटिरहित मूल्यांकन का रखा लक्ष्य  मुख्यमंत्री आवास में गायत्री यज्ञ: विश्व-शांति और मानव कल्याण दिया संदेश गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां यूपी परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन पर सीएम समेत भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की सरकारी धन से निजी वैभव का आरोप : ग्राम प्रधान-ब्लॉक अधिकारियों की मिलीभगत से मंदिर का मार्ग बंद, बुजुर्ग दंपति पर प्राणघातक हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार English

महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान

D

Dainik India News

26 views
महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर सतर्कता और राष्ट्र निर्माण पर बल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, डालीगंज के गणमान्य नागरिकों और व्यापारीगणों की उपस्थिति में मनकामेश्वर मंदिर में 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व मनकामेश्वर मंदिर न्यास की महंत और शिवभक्त दिव्यागिरी ने किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में सनातन धर्म की भूमिका को बढ़ावा देना और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के संभावित दुरुपयोग से समाज को सचेत करना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इस तकनीकी युग में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग से उत्पन्न होने वाले खतरों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने 'हाउस अरेस्ट' जैसी गंभीर परिस्थितियों का उदाहरण देते हुए कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एक सशक्त साधन है, लेकिन इसका दुरुपयोग समाज को अनपेक्षित खतरे में डाल सकता है। उन्होंने समाज को सचेत रहने और आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाने का आग्रह किया।

महंत दिव्यागिरी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सनातन संस्कृति और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी गहरी निष्ठा का परिचय दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने महंत दिव्यागिरी की भक्ति और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा, “दिव्यागिरी जी की शिवभक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका योगदान प्रेरणादायक है। वे न केवल समाज में सनातन संस्कृति को प्रोत्साहित कर रही हैं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक सशक्त संकल्प का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं।”

मीडिया से बातचीत में दिव्यागिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व की आज भारत को अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने समाज को जागरूक किया है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग सोच-समझ कर करना चाहिए। उनका यह संदेश हमें राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक उन्नति के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाता है।”

कार्यक्रम के अंत में शिवभक्तों ने 'हर हर महादेव' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन में न केवल भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूकता का भी महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!