ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी पंचप्रण के साथ उत्तर प्रदेश ने समृद्धि की नई यात्रा की शुरुआत की- मुख्यमंत्री सुबह टहलने निकली महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा जिला सहकारी बैंक, विकास नगर शाखा में केवाईसी जागरूकता संगोष्ठी सम्पन्न अमेठी में दरोगा का शव फांसी पर लटका 4 अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लूट/छिनैती के 06 मोबाईलफोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी पंचप्रण के साथ उत्तर प्रदेश ने समृद्धि की नई यात्रा की शुरुआत की- मुख्यमंत्री सुबह टहलने निकली महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा जिला सहकारी बैंक, विकास नगर शाखा में केवाईसी जागरूकता संगोष्ठी सम्पन्न अमेठी में दरोगा का शव फांसी पर लटका 4 अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लूट/छिनैती के 06 मोबाईलफोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया
उत्तर प्रदेश सरकार English

“मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO,

D

Dainik India News

4831 views
“मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO,

राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी शुभकामनाएँ, कहा: उत्तर प्रदेश को मिलेगा दूरदर्शी नेतृत्व” - जितेन्द्र प्रताप सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 15 नवम्बर 2025 — उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधारों और नीतिगत नवाचार को नई दिशा देने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह (आईएएस, सेवानिवृत्त) को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (STC) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। आदेश संख्या (4730/25) के माध्यम से जारी इस फैसले के अनुसार वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक इस पद का दायित्व संभालेंगे।

राज्य योजना आयोग को वर्ष 2022 में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के रूप में पुनर्गठित किया गया था, जिसका उद्देश्य प्रदेश में दीर्घकालिक नीति निर्माण, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की दक्षता बढ़ाना तथा शासन-प्रशासन को आधुनिक दृष्टि प्रदान करना है। ऐसे में मनोज कुमार सिंह जैसे अनुभवी और दूरदर्शी अधिकारी को आयोग का नेतृत्व सौंपना राज्य सरकार के मजबूत इरादों को दर्शाता है। उनके वेतन, मानदेय एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मनोज कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा—
“मनोज कुमार सिंह जी की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और उच्च प्रशासनिक अनुभव से उत्तर प्रदेश को निश्चित ही नई दिशा मिलेगी। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन जैसे महत्वपूर्ण मंच के शीर्ष पर उनका आना प्रदेश के विकास के लिए शुभ संकेत है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य की नीतियों को वास्तविक धरातल पर उतारने में और अधिक गति मिलेगी।”

अध्यक्ष ने आगे यह भी कहा कि मनोज कुमार सिंह की नियुक्ति केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया दूरगामी निर्णय है। उन्होंने प्रदेश सरकार व मनोज कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण पद के सफल संचालन व निर्णयाक भूमिका के लिए शुभकामनाए ज्ञापित की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!